एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बीजेपी का निशाना, पीयूष गोयल ने कहा- भटकी हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाए

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया. पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भटकी हुई थी वो किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाए, सिर्फ आरोप लगाए.

नई दिल्ली: कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. आज सभी नेता जनता को लुभाने के लिए आखिरी जोर लगा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि निजी हमले करना दिखाता है कि बीजेपी में गंभीरता नहीं है. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया. पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भटकी हुई थी वो किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाए, सिर्फ आरोप लगाए.

राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी पर डरने का आरोप लागाया. इस पर पीयूष गोयल ने कहा, ''मुझे अभी तक समझ नहीं आया कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ क्या ? राहुल गांधी जी एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए. कांग्रेस के अंदरूनी झगड़ों की लीपापोती करने के लिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई. कर्नाटक के विषय पर कोई जवाब नहीं दिया. प्रधानमंत्री ने विकास की जो राह कर्नाटक को दिखाई है उसके जवाब में बोलने के लिए राहुल गांधी के पास कुछ नहीं था.''

पीयूष गोयल ने कहा, ''राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की उस बात का कोई जवाब नहीं दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि महादायी नदी का एक बूद पानी कर्नाटक को नहीं दिलाने दूंगी. कांग्रेस का गठबंधन है जिसमें धर्म के नाम पर वोट लेना चाहते हैं. कर्नाटक से जुड़े हर सवाल को राहुल गांधी ने टाल दिया. कांग्रेस के प्रचार की पूरी असफलता आज की प्रेसकॉन्फ्रेंस में दिखी.''

बीजेपी पर विकास से भागने का आरोप भी राहुल गांधी ने लगाया. इस पर पीयूष गोयल ने कहा, ''हमारे प्रचार में विकास प्रमुख मुद्दा रहा है. हमने भविष्य का स्वरूप कर्नाटक के सामने रखा है. हमारे सभी नेताओं एक मत से सभी मुद्दों पर विचार रखे हैं. हम प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के साथ हर किसी के उज्जवल भविष्य कैसे बना सकते हैं, हमारा पूरा प्रचार इसी पर रहा है.''

लिंगायतों के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा, ''लिंगायतों को बांटने और एक लिंगायत को मुख्यमंत्री बनने से रोकने की कोशिश को जनता समझ गई है. इस सवाल पर भी राहुल गांधी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. जो नेता प्रेस क़न्फ्रेंस में अपनी ही कैबिनेट के फैसले को फाड़ सकता है जनता उस पर कैसे भरोसा करे.''

कर्नाटक में सिद्धारमैया से चुनौती के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा, ''हमने हर चुनाव को बहुत गंभीरता से लड़ा है. यहां की तरह उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों को लग रहा था कि बीजेपी रेस में नहीं है, हम 325 सीटे लेकर आए. एक तरफा स्पष्ट बहुमत का चुनाव कर्नाटक में होने जा रहा है. आज शाम को अमित शाह जी इस बारे में ज्यादा जानकारी देंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Dhurandhar 2 Trailer Celebs Review: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट से ऋतिक रोशन तक ने कर डाली तारीफ
'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया से ऋतिक तक ने तारीफ में की पोस्ट
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget