एक्सप्लोरर

बिजली विभाग का पीएफ घोटाला: कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री पर हमला बोला, मंत्री बोले-आरोप निराधार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की भविष्यनिधि (पीएफ) के करीब 2,600 करोड़ रुपये का कथित तौर पर अनियमित तरीके से निजी संस्था डीएचएफएल में निवेश किए जाने का खुलासा हुआ है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बिजली विभाग में कथित पीएफ घोटाले को लेकर बुधवार को राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर हमला बोला और कहा कि पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है. ऊर्जा मंत्री को बताना चाहिए कि वह सितंबर-अक्टूबर 2017 में दुबई क्यों गए थे और किससे मिले थे? हालांकि, श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस निराधार बात कर रही है.

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सितंबर अक्टूबर 2017 में दुबई क्यों गये थे और वहां उनकी किन किन लोगों से मुलाकात हुई थी?''

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू सिंह ने कहा, ''बिजली कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने का मुद्दा केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है. ऊर्जा मंत्री बताएं कि वह दुबई क्यों गए थे? किससे मिले थे?''

पीएफ निजी संस्थानों में किया था निवेश

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की भविष्यनिधि (पीएफ) के करीब 2,600 करोड़ रुपये का कथित तौर पर अनियमित तरीके से निजी संस्था डीएचएफएल में निवेश किए जाने का खुलासा हुआ है. सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. केंद्रीय एजेंसी के जांच अपने हाथ में लेने तक आर्थिक अपराध शाखा इसकी तफ्तीश कर रही है.

इसके बाद से ऊर्जा मंत्री विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं . दो दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने ट्वीट कर इस घोटाले को लेकर मंत्री को हटाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि उप्र पावर कार्पोरेशन में इतने बड़े घोटाले के बाद क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऊर्जा मंत्री को उनके पद से हटायेंगे.

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बोला कांग्रेस पर हमला

प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान लल्लू मीडिया में प्रसिद्धि के लिए बचकाने और मनगढ़ंत आरोपों पर उतर आए हैं.'' उन्होंने कहा कि वह आज तक किसी विदेश दौरे पर गए ही नहीं हैं. किस आधार पर लल्लू ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं. उन्हें लगता है कि अपने झूठ के दम पर वह चर्चा में आ जाएंगे.

ऊर्जा मंत्री ने यह बात निजी कंपनी के खर्चे पर दुबई यात्रा करने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप के जवाब में कही.

उन्होंने कहा कि उनके नेता छुट्टियां मनाने विदेश आते-जाते रहते हैं. उन्हें हिसाब ही लगाना है तो राहुल गांधी के दौरों का लगाएं कि वह एसपीजी सुरक्षा वाले व्यक्ति होने के बाद भी बिना सुरक्षा गोपनीय तरीके विदेशी दौरों में क्या करते हैं. श्रीमान लल्लू अपनी घटिया राजनीति के चक्कर में सार्वजनिक जीवन की सारी मर्यादाएं लांघ रहे हैं. उन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

इसके पहले मंगलवार को पीएफ घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में सीपीएफ ट्रस्ट और जीपीएफ ट्रस्ट के तत्कालीन सचिव पीके गुप्ता और तत्कालीन निदेशक (वित्त) एवं सह ट्रस्टी सुधांशु द्विवेदी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

चिन्मयानंद केस: एसआईटी ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र, 105 लोगों के बयान हुए दर्ज

तीस हजारी कोर्ट में कैसे हुआ था हंगामा ? देखिए उस जगह से Ground Report

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget