एक्सप्लोरर

Petrol Sales: पेट्रोल की बिक्री 17 महीनों में पहली बार प्री-कोविड लेवल पर, डीजल की सेल 11 फीसदी कम

मार्च के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब तेल की खपत देश में बढ़ी है. तेल की मांग मार्च 2021 में सामान्य होने के करीब थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण लगाए प्रतिबंधों से बिक्री को झटका लगा था.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील से देशभर में जुलाई के महीने में तेल की खपत बढ़ गई. पेट्रोल की खपत 17 महीनों में पहली बार कोविड महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गई. जुलाई 2021 में पेट्रोल की बिक्री कुल 23.70 लाख टन हुई. जो इससे पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है. वहीं देश में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले तेल डीजल की बिक्री पिछले साल जुलाई के मुकाबले 12.36 फीसदी बढ़कर 54.5 लाख टन रही. यह हालांकि जुलाई 2019 की तुलना में 10.9 फीसदी कम है.

जून-जुलाई में तेल की खपत देश में बढ़ी
मार्च के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब तेल की खपत देश में बढ़ी है. तेल की मांग मार्च 2021 में सामान्य होने के करीब थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण लगाए प्रतिबंधों से ईंधन की बिक्री को झटका लगा था. कोविड के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों से मई 2021 में तेल की खपत पिछले साल अगस्त के बाद से सबसे कम हो गई थी. हालांकि, प्रतिबंधों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने से जून में ईंधन की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

डीजल की मांग नवंबर में बढ़ने की उम्मीद
भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन एस एम वैद्य ने 30 जुलाई कहा था कि पेट्रोल की मांग बढ़कर महामारी से पहले स्तर पर पहुंच गई है. क्योंकि लोग अब सार्वजनिक वाहनों के बजाय निजी वाहनों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डीजल की मांग भी नवंबर में दीपावली के आसपास कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है. लेकिन ऐसा तभी संभव है जब संभावित महामारी की संभावित तीसरी लहर के दौरान अंकुश नहीं लगाए जाएं.

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर यानी एलपीजी की मांग सालाना आधार पर 4.05 प्रतिशत बढ़कर 23.6 लाख टन पर रही. यह जुलाई 2019 के मुकाबले 7.55 प्रतिशत अधिक है. वहीं विमानन कंपनियों ने यात्रा प्रतिबंधों के कारण अभी तक पूरे पैमाने पर परिचालन फिर से शुरू नहीं किया है. जिससे सालाना आधार पर विमान ईंधन एटीएफ की मांग जुलाई, 2021 में 29.5 प्रतिशत बढ़कर 2,91,100 टन पर रही. हालांकि यह जुलाई, 2019 के मुकाबले 53.1 प्रतिशत कम है.

ये भी पढ़ें-
India Monsoon Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की संभावना, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से जगह-जगह जलजमाव, लू और बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget