एक्सप्लोरर

CJI पद पर जस्टिस रंजन गोगोई की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

CJI पद पर जस्टिस गोगोई की नियुक्ति के खिलाफ दो वकीलों आर पी लूथरा और सत्यवीर शर्मा ने याचिका दायर की थी.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के पद पर जस्टिस रंजन गोगोई की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड़ की बेंच ने कहा कि हमारा मानना है कि इसमें हस्तक्षेप करने का ये समय नहीं है. बेंच ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है.

SC-HC की कार्यवाही का होगा LIVE टेलीकास्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

CJI पद पर जस्टिस गोगोई की नियुक्ति के खिलाफ दो वकीलों आर पी लूथरा और सत्यवीर शर्मा ने याचिका दायर की थी. इन वकीलों ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों जस्टिस जे चेलामेश्वर (अब रिटायर्ड), जस्टिस गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकूर और जस्टिस कुरियन जोसेफ की ओर से इस साल की शुरुआत में 12 जनवरी को की गई प्रेस कांफ्रेंस को अपना आधार बनाया है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आधार कहां जरुरी और कहां नहीं, जानें

याचिका में ये भी कहा गया था कि वे चीफ जज को संबोधित एक बगैर तारीख वाले पत्र को भी आधार बना रहे हैं जिसे सुप्रीम कोर्ट के इन चार जजों ने बांटा था. इस याचिका में जस्टिस गोगोई को देश का नया चीफ जज नियुक्त करने के मामले में तीन सितंबर को राष्ट्रपति के आदेश को निरस्त करने की अपील की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST के प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता साफ किया, आरक्षण के लिए आंकड़े जुटाना जरूरी नहीं

जस्टिस गोगोई असम से चीफ जज बनने वाले पहले जज होंगे. वो चीफ जज ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के दो अक्तूबर को रिटायर्ड होने के बाद तीन अक्तूबर से CJI का पद संभालेंगे और वो 17 नवंबर, 2019 तक इस पद पर रहेंगे.

ये भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget