एक्सप्लोरर

शक्ति मिल गैंग रेप मामले में सजा काट चुका शख्स एक बार फिर गिरफ्तार, ये है मामला

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को एक शख्स पर चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपियों में शामिल एक शख्स शक्ति मिल रेप की घटना में भागीदारी है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट ने दो लोगों को एक शख्स पर चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश जाधव उर्फ गोट्या और अंकित नाइक है.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि हमे पता चला था की 28 फरवरी की तड़के सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात लोगों ने मिलकर रिज़वान कुरेशी नाम के शख्स पर चाकू से हमला कर दिया है जिसके बाद हमारी टीम ने उसे ढूंढना शुरू किया.

रिजवान को लोकल पुलिस ने सायन अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना में रिजवान के सर और हाथ मे गंभीर चोटें आई थी. इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था.

पठान ने बताया कि यूनिट 9 को गुप्त जानकारी मिली कि इस मामले में आरोपी सात रास्ता महालक्ष्मी में आने वाले हैं जिसके बाद सब इंस्पेक्टर रामदास कदम, विजय अंबावडे, पुलिस नाइक सचिन राउत और महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्राजक्ता धुमाल की टीम बनाई गई और टीम ने सफलतापूर्वक दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

पठान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश और नाइक ने अपने गुनाह कबूल लिया जिसके बाद हमने गिरफ्तार आरोपियों को बांद्रा पुलिस को आगे की जांच के लिए सौप दिया.

कौन है आकाश जाधव?

शक्ति मिल रेप की घटना में आकाश भी उन आरोपियों में से एक था जिसने वीरान बंद पड़ी मिल (MILL) में एक लड़की के साथ गैंग रेप किया था. जिस समय इसने उस हरकत को अंजाम दिया था उस समय वह माइनर था जिस वजह से उसे जल्दी ही जेल से आजादी मिल गई थी. इसके बाद से आकाश ने अपनी एक गैंग बनाई और लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया.

पुलिस रिकॉर्ड की माने तो आकाश पर मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशन में अब तक 11 मामले दर्ज है जिसमे मर्डर जैसा संगीन गुनाह भी शामिल है.

कौन है अंकित नाइक?

अंकित नाइक जिसकी उम्र मात्र 25 साल है वह आकाश की गैंग का सक्रिय सदस्य है और इस पर मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज हैं जिनमे से एक मामला मर्डर का है.

यह भी पढ़ें.

CM उद्धव ठाकरे बोले- किसानों की राह में कांटे बिछाने वाले चीन को देखते ही भाग जाते हैं, बीजेपी भड़की

पीएम मोदी की रैली में सौरव गांगुली के शामिल होने की अटकलें तेज, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget