एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware Case: पेगासस जासूसी मामले में सामने आई है दूसरी लिस्ट, जानिए किन किन का नाम है शामिल

Pegasus Spyware Case: पेगासस जासूसी मामले में गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा, अनिल अंबानी और तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के करीबियों का नाम भी है.

Pegasus Spyware Case: पेगासस जासूसी मामले में गुरुवार को कई और नए नामों की दूसरी लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम भी शामिल है. इसके अलावा वर्मा के कार्यकाल के दौरान उप-निदेशक रहे राकेश अस्थाना और सीबीआई अधिकारी एके शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इन के अलावा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से सम्बंधित लोगों और रिलायंस एडीए समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन भी कथित रूप से हैक किए जाने की आशंका है.

न्यूज वेबसाइट द वायर की रिपोर्ट के अनुसार, आलोक वर्मा, राकेश अस्थाना और एके शर्मा के साथ साथ इनके परिवार और करीबी लोगों के नंबर भी इस डेटाबेस में शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार इसमें, आलोक वर्मा के सीबीआई निदेशक के पद से हटने के बाद का फोन नंबर शामिल है. साथ ही इसमें उनकी पत्नी का निजी फोन नंबर, बेटी और दामाद का फोन नंबर भी शामिल है. 

वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, "आलोक वर्मा, राकेश अस्थाना और एके शर्मा के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों के फोन नंबर भी इस लीक हुए डेटाबेस में कुछ समय तक शामिल रहे है." इस मामले में जब इन तीनों ही की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

अनिल अंबानी का नाम भी है लिस्ट में 

रिपोर्ट  के अनुसार, जिन फोन नंबरों का अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के एक अन्य अधिकारी Tony Jesudasan एवं उनकी पत्नी ने इस्तेमाल किया, वे नंबर भी लीक लिस्ट में शामिल हैं. ये नंबर राफेल लड़ाकू विमान को लेकर उठे विवाद के समय के हैं. 

साथ ही इसमें डिफ़ेंस और एयरोस्पेस उद्योग से जुड़े अन्य कई बड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं. इसमें Dassault Aviation के प्रतिनिधि वेंकट राव पोसिना, Saab India के हेड इंद्रजीत सियाल, बोइंग इंडिया के प्रमुख प्रत्यूष कुमार के नंबर भी 2018 और 2019 के बीच की विभिन्न अवधि में लीक हुए डेटाबेस में शामिल हैं.

धर्म गुरु दलाई लामा के करीबी लोगों का भी है नाम 

वहीं द गार्जियन के अनुसार, धर्म गुरु दलाई लामा करीबी कुछ लोगों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, "दलाई लामा के प्रमुख सलाहकारों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इनमें दिल्ली में लंबे समय से उनके प्रतिनिधि टेम्पा सेरिंग और उनके वरिष्ठ सहयोगियों छिमेय रीगजेन का नाम शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए बनाई गई ट्रस्ट के हेड समधोंग रिंपोचे का नाम भी मौजूद है."

फ्रांस की कंपनी एनर्जी ईडीएफ के प्रमुख हरमनजीत नेगी का फोन नंबर भी लीक आंकड़े में शामिल है. वह इस अवधि के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां की भारत यात्रा के दौरान आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे.

ये नाम भी हैं शामिल 

साथ ही रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पॉलिटिकल एनालिस्ट प्रशांत किशोर और पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के मोबाइल फोन भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें 

IT मंत्री पेपर छीनकर फाड़ने वाले TMC सांसद पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित

Suresh Raina Comment: रैना के बयान पर अब दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया, ट्विटर पर चला 'मैं भी ब्राह्मण' ट्रेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget