एक्सप्लोरर

Pee Gate Row: 5 महीने में तीसरा पेशाबकांड! अमेरिकन एयरलाइंस से पहले कब और कहां नशेड़ियों ने की ऐसी हरकत, जानिए

Third Pee Gate: फ्लाइट में अपने सह यात्री पर पेशाब करने का तीसरा मामला सामने आया है. इससे पहले नवंबर और दिसंबर के महीने में इसी तरह के केस सामने आए थे और जमकर बवाल हुआ था.

Urinate In Flight: फ्लाइट में बैठते ही जब शराब का दौर चलता है तो लोग हवा में उड़ने लगते हैं और बेकाबू हो जाते हैं. क्या कर रहे हैं, किस जगह बैठे हैं ये भी होश नहीं रहता. कुछ महीनों पहले पेशाब कांड की गूंज देश भर में सुनाई दी थी. ये मामला अभी थमा भी नहीं था कि इसी तरह का एक और केस सामने आ गया. दरअसल, अमेरिका से उड़ान भरके दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने सह-यात्री पर पेशाब कर दी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइन्स से न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रहे एक यात्री पर सहयात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा है. शनिवार रात को दिल्ली में फ्लाइट लैंड करने के बाद इस यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. पिछले 5 महीनों में इस तरह का ये तीसरा केस है. पहला केस एयर इंडिया फ्लाइट का आया था, जिसमें एक यात्री ने नशे की हालत में एक महिला पर पेशाब कर दिया था और उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी.

भारत का रहने वाला है यात्री

ताजा मामले में ये यात्री भारत का ही रहने वाला है और अमेरिका में पढ़ाई करता है. न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रहा ये यात्री नशे में तो था ही, साथ ही नींद में भी था. यात्री ने क्रू मेम्बर से अपनी शिकायत में कहा कि जब वो पेशाब कर रहा था तब वो नींद में था. जब उसे एहसास हुआ कि उसने क्या कर दिया है तो उसने सहयात्री से इसके लिए माफी भी मांगी और शिकायत न करने का निवेदन भी किया. हालांकि, यात्री ने तो उसके निवेदन को मान लिया लेकिन पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी शिकायत कर दी. इसके बाद एटीसी ने सुरक्षा एजेंसी को इस मामले से अवगत कराया.

एयर इंडिया की फ्लाइट में हो चुका है पेशाब कांड

पिछले साल नवंबर और दिसंबर के महीने में इसी तरह का पेशाबकांड एयरइंडिया की फ्लाइट में हो चुका है. पहला मामला तब सामने आया था जब शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने फ्लाइट में एक महिला यात्री पर कथित रूप से नशे में पेशाब कर दी. ये फ्लाइट भी न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही थी. इस मामले में शंकर का करियर तो खराब हुआ ही साथ ही उनको जुर्माने के साथ जेल भी हुई. जिस कंपनी में शंकर काम करते थे उसने कहा था कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते उनकी हमारी कंपनी में कोई जगह नहीं है.

6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था. महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराने से मना कर दिया था. इसलिए CISF और कस्टम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जाने दिया था.

ये भी पढ़ें: Pee-Gate: 'भारतीय विमानन के लिए सबसे शर्मनाक दौर था...', एयर इंडिया में पेशाब की घटनाओं पर बोले DGCA प्रमुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget