एक्सप्लोरर

‘मुख्य चुनाव आयुक्त हो, जवाब दो...’, CEC ज्ञानेश कुमार के बयान पर बोले पवन खेड़ा, PM पर भी कसा तंज

Congress Leader Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त हमारे सवालों का जवाब देंगे, पर उनका बयान सुनकर ऐसा लगा कि भाजपा का एक नेता बोल रहा है.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. पवन खेड़ा ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा के 1 लाख मतदाताओं से जुड़े हमारे सवाल पर जवाब नहीं दिया और महाराष्ट्र विधानसभा से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की मांग पर CEC कहते हैं कि 45 दिन बाद फुटेज देने से वोटरों की प्राइवेसी भंग होती है.

बिहार के सासाराम के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को हुए चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार (17 अगस्त) को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “चुनाव आयोग न किसी के पक्ष में है और न किसी के विपक्ष में. हम पूरी तरह से निष्पक्ष हैं.”

CEC के बयान पर बोले कांग्रेस नेता

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “CEC ज्ञानेश कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा के उन एक लाख वोटरों के बारे में कोई जवाब दिया, जिनका हमने खुलासा किया है. बिल्कुल नहीं दिया.” उन्होंने कहा, “जब आपको सीसीटीवी फुटेज किसी से शेयर ही नहीं करनी है, तो फिर सीसीटीवी फुटेज बनाते क्यों हो. इस पर भी जवाब नहीं है.”

PM मोदी पर भी साधा निशाना

वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. पवन खेड़ा ने एएनआई से कहा, “प्रधानमंत्री लफ्फाजी करने के लिए बैठे हैं. संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति चुनिंदा सवालों के सीधे जवाब नहीं दे पा रहे हैं. वो भी लफ्फाजी करने पर उतर आए. तो इससे समझा जा सकता है कि कितना कुछ छिपाना पड़ रहा है. कितना कुछ ढकना पड़ रहा है.”

उन्होंने कहा, “हमने उम्मीद की थी कि आज CEC ज्ञानेश कुमार हमारे सवालों के जवाब देंगे. हमारा सवाल है कि आप हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया क्यों नहीं कराते? अनुराग ठाकुर को 6 लोकसभा क्षेत्रों की डिजिटल वोटर लिस्ट मिल गई, लेकिन हमें क्यों नहीं देते? वे कहते हैं कि डिजिटल वोटर लिस्ट देने से वोटरों की निजता भंग होती है, तो अनुराग ठाकुर को कैसे मिल गई? 45 दिन बाद फुटेज देने से निजता भंग होती है, तो 45 दिनों के अंदर निजता भंग क्यों नहीं होती?”

ऐसा लगा कि चुनाव आयुक्त नहीं, भाजपा का एक नेता बोल रहा है- पवन खेड़ा

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “उन्होंने आज एक कमाल की प्रेस वार्ता की, आंख बंद करके सुनो तो ऐसा लग रहा था कि भाजपा का एक नेता बोल रहा है.” वहीं, बीएलओ से सत्यापन होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “आप अपना काम कर रहे हैं या नहीं, महादेवपुरा का जवाब कौन देगा? बीएलए से जवाब मांगने जाएं हम. आप मुख्य चुनाव आयुक्त हो, अपनी जिम्मेदारी समझो और जवाब दो.”

यह भी पढ़ेःं 'क्या वोटरों की मां-बेटियों के CCTV वीडियो शेयर करने चाहिए', राहुल गांधी के फुटेज मांगने पर बोला चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget