एक्सप्लोरर

PK का 'जादू' चल गया, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्र जेडीयू की ऐतिहासिक जीत

छात्र जेडीयू के उम्मीदवार मोहित प्रकाश ने एबीवीपी के अभिनव कुमार को 1211 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पटना विश्वविद्यालय में छात्र जेडीयू के इतिहास की सबसे शानदार जीत हासिल की है. दूसरे संगठन चुनावी में धांधली और करीद फरोख्त के आरोप लगा रहे हैं.

पटना: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने आखिरकार पहली चुनावी परीक्षा पास कर ही ली. छात्र जेडीयू ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है. छात्र जेडीयू के उम्मीदवार मोहित प्रकाश ने एबीवीपी के अभिनव कुमार को 1211 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पटना विश्वविद्यालय में छात्र जेडीयू के इतिहास की सबसे शानदार जीत हासिल की है.

छात्र जेडीयू के उम्मीदवार मोहित प्रकाश को कुल 3477 मत प्राप्त हुए जबकि एबीवीपी के कैंडिडेट अभिनव कुमार मात्र 2266 वोट ही हासिल कर सके. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने कहा कि विकास और काम करना उनके संगठन का मुख्य एजेंडा रहा है.

मोहित प्रकाश प्रशांत किशोर को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर ज्यादा खुलकर नहीं बोले और सिर्फ इतना ही कहा कि इस चुनाव में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं था. मोहित प्रकाश के मुताबिक उन्होंने ये चुनाव प्रशांत किशोर के नेतृत्व में लड़ा था. अपनी इस जीत के लिए मोहित ने संगठन के कार्यकर्ताओं को सारा श्रेय दिया.

वहीं उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली एबीवीपी की अंजना सिंह के चेहरे पर अपनी जीत के बाद भी अध्यक्ष पद गंवाने का गम साफ नजर आ रहा था. अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव को बाहर से आये बड़े राजनीतिक लोगों ने धन-बल और बाहुबल से प्रभावित किया है. अंजना सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित प्रकाश की जीत पर संदेह जाहिर किया और इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही.

चुनावी मतगणना के बाद काउंटिंग सेंटर से बाहर निकले असफल प्रत्याशियों ने भी प्रशांत किशोर पर छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने का गंभीर आरोप दोहराया. संयुक्त सचिव पद पर जन अधिकार छात्र परिषद के उम्मीदवार शौकत अली को एबीवीपी के उम्मीदवार ने हराया लेकिन उसके बावजूद उन्होंने दावा किया कि वीसी से मिलकर प्रशांत किशोर ने छात्रसंघ चुनाव में खरीद-फरोख्त की है. यहां तक कि उपाध्यक्ष पद पर शिकस्त झेलने वाले CYSS के हिमांशु कुमार ने भी प्रशांत किशोर पर वीसी से सेटिंग करने का आरोप लगाया.

दूसरी तरफ मीडिया को इस पूरी मतगणना से अंजान रखा गया. चुनाव अधिकारी लगातार ये अनाउंसमेंट कर रहे थे कि अभी बैलट बॉक्स खोले जा रहे हैं और उसके बाद काउंटिंग की जानकारी दी जाएगी. जबकि देर रात डेढ़ बजे अचानक से जानकारी मिलती है कि काउंटिंग तो शाम 7 बजे से पहले ही शुरू हो गई थी और अब मतगणना अंतिम चरण में है. हालांकि एक बार भी इसकी जानकारी बाहर नहीं दी गई और काउंटिंग सेंटर के बाहर बैठे किसी भी शख्स को पता तक नहीं चला कि काउंटिंग हो रही है. हैरान करने वाली बात ये रही कि बाकी कि राउंड वाइज काउंटिंग डिक्लेअर नहीं की गई और सीधे फाइनल रिजल्ट अनाउंस कर दिया गया.

पटना छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में जो चीज सबसे ज्यादा हैरान करने वाली थी वो ये कि अंदर काउंटिंग चल रही थी, बाहर बैठे किसी भी शख्स को नहीं पता था कि अंदर क्या हो रहा है. लेकिन छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और हाल ही में एबीवीपी का साथ छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए दिव्यांशु भारद्वाज को 11 बजे ही पता चल चुका था कि छात्र जेडीयू का उम्मीदवार जीत चुका है और उन्होंने इसकी पब्लिक अनाउंसमेंट कर दी हालांकि कुछ ही देर बाद ये पोस्ट डिलीट कर दी गई.

PK का 'जादू' चल गया, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्र जेडीयू की ऐतिहासिक जीत

इन तमाम मुद्दों को लेकर जब मुख्य चुनाव अधिकारी खगेश्वर कुमार से पूछा गया तो उन्होंने सफाई दी कि हमने मीडिया को सारी जानकारी दी. इस दौरान मीडियाकर्मी विश्वविद्यालय के प्रशासन से खासे नाराज दिखे. खगेश्वर कुमार ने मुताबिक उन्होंने किसी भी मीडियाकर्मी को नहीं रोका और उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं था और साथ ही ये भी दावा किया कि हर साल ऐसे ही चुनाव होते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम

वीडियोज

शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget