एक्सप्लोरर

कांग्रेस को लेकर हार्दिक पटेल नरम, आरक्षण पर पाटीदार समुदाय ने दिया 7 नवंबर तक का वक्त

दो घंटे की बैठक के बाद तय हुआ है कि आरक्षण पर दोनों पक्ष कानूनी और तकनीकी सलाह लेंगे उसके बाद ही चर्चा की जाएगी.

अहमदाबाद: पाटीदारों को आरक्षण के मुद्दे पर हार्दिक पटेल और कांग्रेस के बीच मामला और बिगड़ता जा रहा है. आज अहमदाबाद में पाटीदारों और कांग्रेस के बीच हुई बैठक में आरक्षण देने पर कोई फैसला नहीं हो सका. लिहाजा पाटीदारों ने कांग्रेस के जवाब की डेडलाइन बढ़ाकर सात नवंबर कर दी है. राहुल गांधी की रैली में नहीं जाएंगे हार्दिक पटेल पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कुछ दिन पहले पहले इस मामले पर कांग्रेस से तीन नवंबर तक जवाब देने को कहा था. वहीं, आज की बैठक के बाद पाटीदारों ने साफ किया है कि हार्दिक पटेल तीन नवंबर को होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में नहीं जाएंगे. दो घंटे की इस बैठक के बाद तय हुआ है कि आरक्षण पर दोनों पक्ष कानूनी और तकनीकी सलाह लेंगे उसके बाद ही चर्चा की जाएगी. हालांकि कांग्रेस ने भरोसा दिलाया कि आंदोलन के दौरान हिंसा में दोषी पुलिसवालों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी और सभी आरोपी पाटीदारों से राजद्रोह समेत सभी केस वापस लिए जाएंगे. कांग्रेस ने कहा है कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 35 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.  क्यों पाटीदारों को अपने पाले में करना चाहती है कांग्रेस? गुजरात में पटेलों की आबादी करीब 15% है. राज्य की करीब 80 सीटों पर पटेल समुदाय का प्रभाव है. पटेल बीजेपी के मुख्य वोट बैंक माने जाते रहे हैं. बीजेपी के 182 में से 44 विधायक पटेल जाति से आते हैं, लेकिन वर्तमान समय में पाटीदार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में अगर कांग्रेस पाटीदारों को अपने पक्ष में कर लेती है तो गुजरात चुनाव में उसे इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. लेकिन अब हार्दिक पटेल की इस चेतावनी ने कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ा दी है. बीजेपी से क्यों नाराज हैं पाटीदार? गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. आरक्षण ना मिलने से अब पटेल बीजेपी से नाराज हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget