एक्सप्लोरर

मुंबई में लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट तो पैसेंजर्स ने किया हंगामा, इंडिगो को बदलना पड़ा पायलट

Indigo Flight: इंडिगो की ये फ्लाइट सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट को दोपहर करीब 1 बजे तक मुंबई में लैंड करना था, लेकिन पायलट ने इसे उदयपुर की तरफ मोड़ दिया.

Indigo Flight: लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में तब बवाल शुरू हो गया जब पायलट ने फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया. इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2441 के पायलट ने मुंबई में लैंड करने की जगह इसे डायवर्ट कर दिया और बाद में उदयपुर में प्लेन को लैंड कराया. इससे पहले पायलट ने लैंडिंग के कई प्रयास किए. जब ये सब हो रहा था तो हवा में कई लोगों की सांसे अटकी पड़ी थीं, लोगों में हड़कंप मच गया कि आखिर प्लेन क्यों लैंड नहीं हो पा रहा है, यात्रियों के भारी विरोध के बाद उदयपुर में पायलट बदलना पड़ा. जिसके बाद रात 8 बजे ये फ्लाइट मुंबई लौट पाई. 

मुंबई में नहीं हो पाई लैंडिंग
दरअसल लखनऊ से इंडिगो की ये फ्लाइट सुबह करीब 11 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट को दोपहर करीब 1 बजे तक मुंबई में लैंड करना था, लेकिन लैंडिंग के लिए पायलट ने लगातार दो चक्कर लगाए. इसके बाद पायलट ने उदयपुर एयरपोर्ट की तरफ जाने का फैसला लिया. यात्रियों ने दावा किया कि उदयपुर में भी लैंडिंग से पहले दिक्कतें आईं, जब तीसरे अटेंप्ट में लैंडिंग हुई तो ये काफी बुरी थी. 

उदयपुर में यात्रियों ने किया विरोध
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ से लेकर मुंबई और फिर उदयपुर तक हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. सभी लोगों ने पायलट को हटाने की मांग की और बाद में इसे पूरा भी कर दिया गया. एयरलाइन ने दूसरा पायलट भेजा और फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई. हालांकि एयरलाइन कंपनी की तरफ से खराब मौसम को इस सबका कारण बताया गया. 

करीब तीन घंटे चली बहस
एक यात्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि मुंबई में पायलट ने दो कोशिशें कीं, लेकिन फ्लाइट को लैंड नहीं करा पाया. इसके बाद उदयपुर में भी यही सब देखने को मिला. अगर खराब मौसम कारण था तो उदयपुर में ऐसा क्यों हुआ? इसीलिए सभी यात्रियों ने मिलकर फैसला किया कि वो नए पायलट के साथ ही अब उड़ान भरेंगे, करीब 3 घंटे तक चली बहस के बाद आखिरकार पायलट बदल दिया गया. 

इस घटना का जिक्र करते हुए कई यात्रियों ने ट्विटर पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया. लोगों ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और DGCA कौ टैग करते हुए शिकायतें कीं. उन्होंने आशंका जताई कि या तो प्लेन में कोई खराबी है या फिर पायलट सक्षम नहीं है. इसीलिए मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget