एक्सप्लोरर

Indigo Flight: मुंबई से रांची जा रही फ्लाइट में अचानक खून की उल्टी करने लगा यात्री, उड़ान के दौरान ही हुई मौत

Indigo Flight: फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले ही नागपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम तैनात थी, जिसने तुरंत यात्री की जांच की और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है.

Indigo Flight: मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक हलचल मच गई. इस फ्लाइट में सवार एक यात्री हवा में उड़ान के दौरान खून की उल्टी करने लगा, जिससे तमाम पैसेंजर घबरा गए. देखते ही देखते इस यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया. यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद पायलट को फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि जब तक फ्लाइट लैंड हुई, यात्री दम तोड़ चुका था. 

एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने की जांच
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले ही नागपुर एयरपोर्ट पर KIMS-किंग्सवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौजूद थी, जिसने तुरंत यात्री का चेकअप किया और इसी दौरान बताया गया कि यात्री की मौत हो चुकी है. इसके बाद यात्री को मृत अवस्था में ही अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि यात्री  किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित था.

यात्री को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि उसने फ्लाइट में ही काफी ज्यादा खून की उल्टी कर ली थी, जिसकी वजह से उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई. आगे की जांच के लिए यात्री के शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. 

दो पायलटों की भी हुई थी मौत
फ्लाइट और एयरपोर्ट पर मौत का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले दो पायलटों की भी इसी तरह मौत हुई थी. कुछ दिन पहले नागपुर-पुणे फ्लाइट में सवार होने से ठीक पहले 40 साल के पायलट की एयरपोर्ट पर मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया गया. इसके अलावा दिल्ली-दोहा फ्लाइट में कतर एयरवेज के पायलट की उड़ान के दौरान ही मौत हो गई थी. उड़ान के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आया था. इन दोनों घटनाओं के बाद एयरलाइन कंपनियों की तरफ से बयान भी जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें- केजरीवाल को कितने प्रतिशत जनता बनाना चाहती है देश का पीएम, योगी आदित्यनाथ को महज 2.8 % वोट, देखिए ताजा सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget