एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session Live: एक दिन पहले ही आज खत्म हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, राज्यसभा में पेश हुए तीन आपराधिक बिल

Parliament Winter Session Updates: संसद का शीतकालीन सत्र में पहले सदन की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा गरमाया. वहीं, अब उपराष्ट्रपति की नकल उतारने को लेकर बवाल मचा है.

Key Events
Parliament Winter Session Live Updates Opposition MPs Suspension Jagdeep Dhankar BJP Congress Parliament Winter Session Live: एक दिन पहले ही आज खत्म हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, राज्यसभा में पेश हुए तीन आपराधिक बिल
संसद का शीतकालीन सत्र
Source : PTI

Background

Parliament Winter Session Updates: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार गुजर रहा है. शीतकालीन सत्र के दौरान हुई संसद की सुरक्षा में चूक ने इस तरह का बखेड़ा खड़ा किया है कि अब तक 143 सांसदों को निलंबित होना पड़ा है. इस बीच उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मुद्दा भी गरमाया हुआ है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद परिसर में धनखड़ की नकल उतारी थी, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है. 

बुधवार को संसद से 2 और सदस्यों को निलंबित किया गया. इस तरह शीतकालीन सत्र में निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या 143 हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के जरिए पेश किए गए प्रस्ताव को सदन द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद केरल कांग्रेस (मणि) के थॉमस चाजिकादान और सीपीआई (एम) के एएम आरिफ को कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया. ऐसा लग रहा है कि हर दिन निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. 

संसद की सुरक्षा चूक को लेकर चल रहे सियासी संग्राम के बीच निलंबित सांसदों का रिकॉर्ड बनता जा रहा है. लोकसभा की वर्तमान स्थिति कुछ यूं है, एनडीए के सांसदों की संख्या 321 है, जबकि विपक्ष के सांसदों की संख्या 201 है, जिसमें से 97 सांसद निलंबित हो चुके हैं. राज्यसभा की वर्तमान स्थिति के मुताबिक, कुल सांसदों की संख्या 238 है, जिसमें से 113 एनडीए गठबंधन के सांसद हैं, जबकि विपक्ष के 125 सांसद हैं. इसमें से 46 सांसद निलंबित हो चुके हैं. 

वहीं, बुधवार को भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 को पास किया गया. इनके जरिए औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता और सीआरपीसी को बदल दिया जाएगा. लोकसभा से दूरसंचार विधेयक भी पारित हो गया. गुरुवार को भी कुछ अहम विधेयकों को पास किया जाना है. संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला है. इसकी शुरुआत 4 दिसंबर से हुई. 

14:31 PM (IST)  •  21 Dec 2023

Winter Session 2023: राज्यसभा में तीन आपराधिक बिल पेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023और  भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 को राज्यसभा में पेश किया है. इन बिलों पर विचार कर इसे पास किया जाएगा. तीनों ही बिल लोकसभा से पास हो चुके हैं.

 

14:15 PM (IST)  •  21 Dec 2023

Winter Session Updates: संसद का शीतकालीन सत्र आज ही खत्म हो सकता है

संसद का मौजूदा सत्र आज ही खत्म हो सकता है. एक दिन पहले ही सत्र खत्म हो सकता है, क्योंकि शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला था. आज 3 बजे के बाद सत्र खत्म हो सकता है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget