एक्सप्लोरर

'रणदीप सुरजेवाला, मनोज झा और...', राज्यसभा से किन 45 सांसदों को किया गया निलंबित? देखें लिस्ट

Opposition MP Suspended: राज्‍यसभा के 45 सांसदों को भी कामकाज में व्‍यवधान डालने की वजह से सभापत‍ि जगदीप धनखड़ ने सस्‍पेंड कर द‍िया है. धनखड़ ने कहा कि मेरा स‍िर शर्म से झुक रहा है.   

Opposition MP Suspended: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी 45 विपक्षी सांसदों को सोमवार (18 दिसंबर) को निलंबित कर दिया गया. निलंबित किए सांसदों में जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, रामगोपाल यादव, मनोज झा, महुआ मांझी, शांतनु सेन, जावेद अली खान, रंजीत रंजन समेत अन्‍य सांसद प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. 

राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित करते हुए सभापत‍ि जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरा स‍िर शर्म से झुक रहा है कि हम जनता की भावनाओं की और उनकी अपेक्षाओं की कद्र नहीं कर रहे हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि इस सदन की गरिमा को बनाए रखिए. 

सभापति धनखड़ ने कहा कि कई सदस्य जानबूझ कर पीठ की अवहेलना कर रहे हैं. व्यवधान के कारण सदन का कामकाज नहीं हो पा रहा है. इस कारण कई सांसदों को मौजूदा सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जा रहा है. 

इन सांसदों को राज्‍यसभा से क‍िया न‍िलंब‍ित 

अध्‍यक्ष की ओर से न‍िलंबि‍त सांसदों में प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, रामनाथ ठाकुर, मनोज झा, रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, महुआ माझी, शांतनु सेन, समीरुल इस्लाम, फैयाज अहमद, अजीत कुमार, नारायणभाई जे. राठवा, के सी वेणुगोपाल, रंजीत रंजन, रणदीप सुरजेवाला, रजनी अशोकराव पाट‍िल, एम संगमा, अमी याग्निक, फूलो देवी नेताम, मौसम नूर, शक्ति सिंह गोहिल, एन. शनमुघम, नासिर हुसैन, इमराम प्रतापगढ़ी, अनिल हेगड़े, जोस के मणि, सुकेंदु शेखर रे, मोहम्‍मद नदीमुल हक़, अबीर रंजन ब‍िस्‍बास, प्रकाश  च‍िक बेरेक, एन आर एलेंगो, डॉ कन‍िमोझी एनवीए सोमू, आर ग‍िर‍िराजन, डॉ. वी श‍िवादासन, वंदना चव्‍हाण, जेबी माथेर, डॉ. एल हनुमंता, नीरज डांगी, राजमण‍ि पटेल, कुमार केतकर, जी सी चंद्रशेखर, ब‍िनोय व‍िश्‍वाम, सन्‍दोश कुमार पी., एम. मोहम्‍मद अब्‍दुल्‍ला, डॉ. जॉन ब्र‍िटास, ए.ए. रहीम समेत कुल 45 सांसद हैं.  

लोकसभा सांसदों को न‍िलंब‍ित करने पर खरगे ने जताई नाराजगी 

उधर, लोकसभा से 47 सांसदों को न‍िलंब‍ित क‍िए जाने के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे का कहना है क‍ि सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया. फिर मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही है. उन्‍होंने मोदी सरकार को 'निरंकुश' बताते हुए कहा कि इतने सांसदों को निलंबित करके सभी लोकतांत्रिक मानदंडों को कूड़ेदान में फेंक दिया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: NPS Update: संसद में उठा एनपीएस के तहत मामूली पेंशन मिलने का मामला, सरकार ने बताया ज्यादा पेंशन पाने का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget