एक्सप्लोरर

Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का ये है रुख, जानें क्या लिया फैसला

Parliament Building Inauguration: कुछ दल ऐसे भी हैं, जिन्होंने समारोह में शामिल नहीं होने का ऐलान भी कर दिया है. जिनमें ममता बनर्जी की टीएमसी, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शामिल हैं.

Parliament Building Inauguration: देश को नए संसद भवन के तौर पर लोकतंत्र का नया मंदिर मिलने जा रहा है. सेंट्रल विस्टा का काम पूरा होने के बाद पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, लेकिन इससे पहले ही विवाद शुरू हो गया है. कई विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि इस बड़े समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करना उनका अपमान है. कई दलों ने इस समारोह का बायकॉट भी कर दिया है. वहीं कुछ दल ऐसे हैं, जो वेट एंड वॉच के मोड में हैं. उद्धव ठाकरे गुट भी इसे लेकर बातचीत कर रहा है और जल्द फैसला लिया जा सकता है. हालांकि उद्धव गुट ने साफ किया है कि वो विपक्ष के फैसले का साथ देंगे. 

जल्द फैसला ले सकता है उद्धव गुट
उद्धव गुट वाली शिवसेना का कहना है कि संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को आमंत्रण न देना सही फैसला नहीं है, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का भी यही मानना है. हालांकि पार्टी ने अब तक बायकॉट को लेकर कोई भी बात नहीं कही है. माना जा रहा है कि उद्धव गुट भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला ले सकता है. 

उद्घाटन को लेकर बवाल
तमाम विपक्षी दल नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग के बीच कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने 28 मई को आयोजित समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की मांग है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाए. सूत्रों ने बताया कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और सदन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार की घोषणा की जाएगी. 

कई दलों ने किया बायकॉट
इससे पहले कुछ दल ऐसे भी हैं, जिन्होंने समारोह में शामिल नहीं होने का ऐलान भी कर दिया है. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कहा कि वे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘संसद सिर्फ एक नयी इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है - यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह नहीं समझते हैं. उनके लिए, रविवार को नयी इमारत का उद्घाटन सिर्फ मैं, खुद के बारे में है. इसलिए हमें इससे बाहर रखें.’’

कांग्रेस लगातार राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक उद्घाटन समारोह को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस समारोह से राष्ट्रपति मुर्मू को दूर रखकर उनका और पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है. वहीं पार्टी अध्यक्ष खरगे का भी यही रुख दिखा. 

ये भी पढ़ें - कर्नाटक में गुंडागर्दी को नहीं करेंगे बर्दाश्त, भड़काऊ पोस्ट पर करें कार्रवाई- सीएम सिद्धारमैया का पुलिस अधिकारियों को निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget