एक्सप्लोरर

Parliament Session 2023: संसद में आज फिर हंगामे के आसार, जांच एजेंसियों को लेकर सरकार को घेरने के लिए फिर विपक्ष तैयार

Parliament Session 2023: संसद के बजट सत्र को लेकर आज सदन में हंगामें के आसार हैं. सत्ता और विपक्ष आज एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे और एक दूसरे को घेरने की कोशिश करेंगे.

Parliament Budget Session 2023: देश में संसद के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जम्मू कश्मीर का बजट पेश कर सकती हैं. वहीं दूसरी तरफ दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं, सत्तापक्ष जहां राहुल गांधी के बयान पर उनसे माफी मांगने की मांग करेगा तो वहीं विपक्ष जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. 

संसद के सत्र के पहले दिन भी सत्तारुढ़ बीजेपी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गये बयान पर काफी हंगामा किया तो वहीं विपक्ष ने केंद्रीय एंजेसियों के विपक्षी नेताओं पर दुरुपयोग को लेकर काफी हंगामा किया. बजट सत्र के दूसरे दिन आज सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में वह आज की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे.

क्या है कांग्रेस की प्राथमिकता?
कांग्रेस नेता के. सुरेश ने सत्र शुरु होने से पहले कहा था कि उनकी पार्टी अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे को उठाना जारी रखेगी और सरकार से सवाल पूछेगी क्योंकि सत्र के पहले चरण में इस बारे में सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया था. 

विपक्षी दल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विपक्षी नेताओं पर छापा मारने के मुद्दे को भी उठा सकते हैं. विपक्षी दलों ने गैर बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर बीजेपी की आलोचना की है.

क्या है सरकार की प्राथमिकता?
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित करने की है. उन्होंने कहा, सत्र के दूसरे चरण में रेलवे, पंचायती राज, पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य सहित कई मंत्रालयों से जुड़ी अनुदान की मांगों पर चर्चा होगी. 

उन्होंने कहा कि बाद में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए प्रस्तावित अनुदानों की मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को गिलोटिन (बिना चर्चा के) के माध्यम से मंजूरी दी जायेगी. मेघवाल ने कहा, इसके बाद वित्त विधेयक पारित किया जायेगा. इसके बाद हम विपक्ष द्वारा उठाये गए मुद्दों पर ध्यान देंगे. हमारी पहली प्राथमिकता वित्त विधेयक पारित कराने की होगी. फिर हम विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 

'बाबरी मस्जिद नहीं, हमें चाहिए राम जन्मभूमि', हिमंत बिस्वा सरमा बोले- जब तक मोदी जी हैं राहुल कभी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget