एक्सप्लोरर

'डरे खरगोश' की तरह भाग रहे हैं बादल, छिपने के लिए भी जगह नहीं-अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेताओं की तुलना भयभीत खरगोश से करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का डर सता रहा है और उनके छिपने के लिए बिल नहीं है.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेताओं की तुलना भयभीत खरगोश से करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का डर सता रहा है और उनके छिपने के लिए बिल नहीं है.

तीन राज्यों में हाल ही में बनी कांग्रेस की सरकारों द्वारा संबंधित राज्यों के किसानों की कर्जमाफी की घोषणा को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 'धोखा' करार दिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आयी है. कैप्टन ने कहा कि फाजिल्का में अकाली दल पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बादल की यह टिप्पणी नाटकीय है .

सुखबीर सिंह बादल और उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हवाला देते हुए कैप्टन ने कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनावों में हार को देखते हुए बादल (पिता पुत्र) भयभीत खरगोश के समान इधर से उधर भाग रहे हैं और उनके छिपने के लिए कोई बिल (ठिकाना) नहीं है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर वह लोगों को धोखा देने का प्रयास लगातार करते रहे तो मतदाता हमेशा के लिए उन्हें राजनीति के गर्त में फेंक देंगे.’’

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की नयी कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी की घोषणा की है क्योंकि पार्टी ने तीनों राज्यों में चुनाव से पहले इसका वादा किया था. इससे पहले कैप्टन की अपनी कांग्रेस सरकार ने पंजाब में किसानों का कर्ज माफ किया था लेकिन शिअद कहता आ रहा है कि जो वादा किया गया था यह कर्ज माफी उसका एक छोटा हिस्सा है.

कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ने अबतक चार लाख 28 हजार से अधिक किसानों के बीच कर्ज माफी के तौर पर 3595 करोड़ रूपये से अधिक वितरित किये हैं. मुख्यमंत्री ने याद कराया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया है कि अगर पार्टी 2019 लोकसभा चुनावों में जीत कर सत्ता में आती है तो पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘दस साल तक बादलों ने सूबे के किसानों की दुर्दशा की कोई सुध नहीं ली और अब वह उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.’’

कैप्टन ने कहा, ‘‘शिअद पूरी तरह से पंजाब में हाशिये पर आ गया है और उनके सहयोगी भाजपा की राजनीतिक जमीन भी स्पष्ट रूप से खिसक रही है ऐसे में शिअद प्रमुख लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से अलग थलग पड़ने से बचने के लिए रास्ते तलाश कर रहे हैं .''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
‘2028 के जून तक पूरा हो जाएगा वारंगल एयरपोर्ट’, CM रेवंत रेड्डी से मिलने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
‘2028 के जून तक पूरा हो जाएगा वारंगल एयरपोर्ट’, CM रेवंत रेड्डी से मिलने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget