एक्सप्लोरर

विंग कमांडर की रिहाई को लेकर सौदेबाजी की फिराक में पाक, भारत ने साफ कहा-बिना शर्त वापस करना होगा

शाम पांच बजे तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस होगी. थल सेना और वायु सेना के साथ नौसेना भी इस प्रेस ब्रीफिंग में हिस्सा लेगी. कल हुए हमले को लेकर जानकारी दी जा सकती है.

नई दिल्ली: भारत की सख्ती के आगे एक बार फिर पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर हो गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ओर से बड़ा बयान सामने आया है, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान गिरफ्तार पायलट को रिहा करने के लिए बातचीत को तैयार है. साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी से सीधे फोन पर बात करने को तैयार हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, ''पाकिस्तान गिरफ्तार पायलट को रिहा करने के लिए बातचीत को तैयार है. इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की ओर से सबूतों को डोजियर हमें मिला है, हम सबूतों की जांच करेंगे, अगर सबूतों में कोई पुष्ट आधार हु तो इस पर कार्रवाई करेंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी से सीधे फोन पर बात करने को तैयार हैं.''

भारत ने कहा- पायलट को बिना शर्त रिहा करना होगा पाकिस्तान के बयान पर भारत सरकार के सूत्रों की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार पायलट को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, पायलट को बिना शर्त रिहा करना होगा. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार पायलट भारतीय हैं और हमें ये साबित करने की जरूरत नहीं है. इस किसी भी तरह के समझौते का सवाल ही नहीं उठता. उन्हें बिना शर्त और बिना किसी नुकसान के पायलट को वापस करना होगा. वह कोई ऐसा मोहरा नहीं है जिसका इस्तेमाल भारत के साथ किया जा सके.

आज शाम पांच बजे तीनों सेनाओं के ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम पांच बजे तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस होगी. थल सेना और वायु सेना के साथ नौसेना भी इस प्रेस ब्रीफिंग में हिस्सा लेगी. कल हुए हमले को लेकर जानकारी दी जा सकती है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे. बता दें कि अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक्शन को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानाकारी दी जा रही थी. यह पहला मौका होगा जब इस मसले पर सेना के तीनों अंग एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- जल्द अच्छी खबर आने वाली है अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत-पाक रिश्तों को लेकर बड़ा बयान आया है. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाक संबंधों को लेकर अच्छी खबर आने वाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि दशकों पुराना झगड़ा खत्म होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''मेरे विचार से भारत-पाकिस्तान तनाव पर अच्छी खबर आने वाली है. हम भी इस बातचीत में शामिल हैं. हम उनको रोकेंगे. कुछ अच्छी खबर आएगी जिससे आशा है कि जिससे भारत पाक में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म हो सकता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget