एक्सप्लोरर

राजस्थान से सटी सीमा पर PAK रेंजर्स ने की फायरिंग, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

India-Pakistan Border: बीएसएफ (BSF) के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग को लेकर भारत (India) ने अपना विरोध जताया है. जल्द ही दोनों देशों के फील्ड कमांडर्स के बीच फ्लैग-मीटिंग होने की संभावना है.

Pakistani Soldiers Fire: पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख बनने के साथ ही बॉर्डर पर नापाक साजिश शुरू हो गई है. शुक्रवार को पाकिस्तान के सैनिकों ने राजस्थान (Rajasthan) से सटी सीमा पर भारत के किसानों और बीएसएफ (BSF) के जवानों पर फायरिंग की. जवाब में बीएसएफ ने पाक-रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. खास बात ये है कि राजस्थान से सटी सीमा पर पिछले कई सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई थी, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजस्थान से सटी सीमा पर कोई बड़ा विवाद नहीं है. 

बीएसएफ के राजधानी दिल्ली स्थित मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर के अनूपगढ़ इलाके में पांच स्थानीय किसान बीएसएफ के जवानों के साथ बॉर्डर-फैंस से आगे अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी के लिए गए थे. उसी दौरान पाक-रेंजर्स (पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा बल) ने भारत की सीमा में मौजूद किसानों और बीएसएफ जवानों पर 6-7 राउंड फायरिंग की. जवाबी कारवाई में बीएसएफ के जवानों ने भी 18 राउंड फायर किए. बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के मुताबिक फायरिंग में भारत की तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है.

भारत ने जताया विरोध

बीएसएफ के मुताबिक बिना किसी उकसावे के की गई पाकिस्तानी फायरिंग को लेकर भारत ने अपना विरोध जताया है और जल्द ही दोनों देशों के फील्ड कमांडर्स के बीच फ्लैग-मीटिंग होने की संभावना है. पिछले 22 महीने में ये दोनों देशों के सीमा-सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी की ये दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले सितंबर के महीने में जम्मू के अरनिया सेक्टर में भी सीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. 

पाकिस्तान की नापाक हरकत

हैरानी की बात ये है कि राजस्थान में पिछले कई सालों से कोई फायरिंग की घटना सामने नहीं आई थी. क्योंकि दोनों देशों के बीच यहां सीमा को लेकर कोई विवाद नहीं है और कटीली तार लगी हुई है. भारत के किसानों के कटीली तारों से आगे खेत हैं जहां वे बीएसएफ की इजाजत से सुरक्षा-घेरे में खेतीबाड़ी करते आए हैं. यहां तस्करी और जासूसी के लिए घुसपैठ की घटनाएं तो सामने आती रहती हैं जिसको लेकर बीएसएफ चौकस रहती है. बीएसएफ ने फायरिंग कर घुसपैठियों और तस्करों को जरूर मार गिराया है, लेकिन क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग जैसी घटनाएं कम ही सुनने को आई हैं. 

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) के नए सेना प्रमुख, असीम मुनीर ने कमान संभाली है. ऐसे में शुक्रवार की फायरिंग की घटना को उनके पाकिस्तानी सेना की कमान संभालने से जोड़कर भी देखा जा रहा है. फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान ने एलओसी (Line of Control) पर शांति कायम रखने के लिए युद्धविराम समझौता किया था. उसके बाद से नियंत्रण रेखा के साथ-साथ अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर भी शांति बन गई थी. लेकिन पहले सितंबर के महीने में अरनिया सेक्टर में और अब राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sriganganagar) में फायरिंग की घटना से साफ है कि पाकिस्तान जल्द सुधरने वाला नहीं है. 

BJP ने छीने कांग्रेस के 14 में से 9 गढ़ तो AAP ने भी पहुंचाया बड़ा नुकसान, कभी नहीं हारने वाली सीटों को भी गंवा बैठी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget