एक्सप्लोरर

ABP एक्सक्लूसिवः सिद्धू ने दी सफाई, गुरू नानक देव के नाम पर जनरल बाजवा से गले मिलने को सही ठहराया

भारत लौटकर सिद्धू ने अपने पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर सफाई दी है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर विवादों में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू वापस भारत लौट आए हैं. भारत लौटकर उन्होंने अपने पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर सफाई दी है. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा है कि मैंने अपने देश का कोई नियम नहीं तोड़ा है. मैं इजाजत लेकर पाकिस्तान गया था.

उन्होंने कहा है कि 'अगर कोई आपसे आकर गले मिलता है और कहता है कि हम समान संस्कृतियों से संबंध रखते हैं. हम गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतापुर बॉर्डर को खुला रखेंगे,' इतना सुनने के बाद तो में और क्या कर सकता था.

कल इस्लामाबाद में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान के बगल में बैठने को लेकर भी सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि 'मैं वहां सम्मानित अतिथि के तौर पर आमंत्रित था और ऐसे में आपको जहां कहा जाता है आप वहां बैठते हैं. मैं पहले कहीं और बैठा था पर उन्होंने मुझे वहां (मसूद खान) के बगल में बैठने के लिए कहा इसलिए मैं वहां बैठा.'

उधर इमरान के शपथ ग्रहण में शरीक होकर भारत लौटे सिद्धू ने ये भी कहा कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है. वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के सेनाप्रमुख को गले लगाकर सिद्धू ने ठीक नहीं किया.

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू के पाक आर्मी चीफ को गले लगाने को लेकर रोष जताया है और कहा है कि 'सिद्धू ने ये ठीक नहीं किया. रोजाना हमारे जवान सरहद पर मारे जा रहे हैं और इसके बावजूद पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगाने को मैं गलत मानता हूं. मेरा मानना है कि उन्हें समझना चाहिए कि हमारे जवान मारे जा रहे हैं. सिद्धू का ये कहना कि वो जनरल बाजवा को पहचानते नहीं थे वो भी गलत है क्योंकि उनकी यूनिफॉर्म पर लिखा रहता है कि वो कौन हैं.'

  क्या है मामला कल इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धू वहां के आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा से गर्मजोशी से उनसे गले मिले थे. इसके अलावा वो समारोह में जहां बैठे थे उसके बगल में ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान बैठे थे. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं और बीजेपी के नेताओं समेत कई लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू का ये कहना कि 'जो मुझे पाकिस्तान ने दो दिन में दिया है वो मुझे सारी उम्र ना मिला. मुझे पाकिस्तान ने सारी कायनात दे दी' 'ऐसा पाकिस्तान ने क्या दे दिया? सिवाय आतंकवाद और मौत के पाकिस्तान ने तो और कुछ नहीं दिया है हिंदुस्तान को, फिर सिद्धू किस बात का धन्यवाद दे रहें हैं?'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget