एक्सप्लोरर

Shehbaz Sharif On RSS: पाकिस्तान में चल रहे बवाल में पीएम शहबाज शरीफ ने RSS को घसीटा, इमरान खान पर साधा निशाना

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अब उन पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी निशाना साधा है.

Shehbaz Sharif On Imran Khan Row: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर जारी बवाल के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरएसएस (RSS) का नाम घसीटा है. शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए शनिवार (18 मार्च) को कहा कि लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने से लेकर पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने, न्यायपालिका को डराने के लिए जत्थों का नेतृत्व करने तक, उन्होंने आरएसएस की किताब से बहुत सीख ली है. 

शरीफ ने आगे कहा कि अगर किसी को शक था तो पिछले कुछ दिनों की इमरान नियाजी की हरकतों ने उनकी फासीवादी और उग्रवादी प्रवृत्तियों को उजागर कर दिया है. लगता है उन्होंने आरएसएस से सीख ली है. दरअसल, तोशखाना मामले को लेकर शनिवार को इस्लामाबाद की एक कोर्ट में सुनवाई होनी है.

इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बवाल जारी

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान निर्वाचन आयोग की ओर से दायर शिकायत से जुड़ी कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) जफर इकबाल की अदालत में पेश होंगे. इससे पहले हुई सुनवाइयों में पेश नहीं होने पर कानून प्रवर्तन कर्मियों की इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिशें अभी तक नाकाम रही हैं. 

इस दौरान पुलिस लाहौर में इमरान खान के आवास पर पहुंची. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक पंजाब पुलिस ने पार्टी के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इसी बीच पाक मीडिया ने बताया कि तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. 

पूर्व पीएम ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्व पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया कि अब ये स्पष्ट हो गया है कि मेरे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद PDM सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद मैं इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं. पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया है, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं. ये वे किस कानून के तहत कर रहे हैं. 

इस्लामाबाद में भारी सुरक्षा बल तैनात

इमरान खान की पेशी को लेकर इस्लामाबाद में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इससे पहले अदालत ने पिछले बृहस्पतिवार को सुनवाई में इमरान खान की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को निलंबित करने की मांग की गई थी. 

हाई कोर्ट से मिली थी राहत

बहरहाल, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को स्थगित करते हुए शुक्रवार को उन्हें एक अवसर दिया था ताकि वह तोशाखाना मामले की सुनवाई कर रही जिला अदालत में शनिवार को पेश हो सकें. इमरान खान गिफ्ट खरीदने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें एक महंगी कलाई घड़ी भी शामिल है, जिसे उन्होंने तोशाखाना से रियायती कीमत पर खरीदा और फिर बेचकर लाभ कमाया.

ये भी पढ़ें- 

Iran Child Torture: ईरान की पुलिस बनी हैवान, 12 साल के बच्चों को जेल में दिए जा रहे बिजली के झटके, यौन हिंसा का भी आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget