एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने अटैक के लिए कश्मीर में चुनी थीं 3 जगह, फिर पहलगाम की बैसरन घाटी में क्यों किया हमला, खुला राज

जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में सामने आया है कि चार पाकिस्तानी आतंकियों ने एक हफ्ते पहले रेकी की थी. बैसरन घाटी को टारगेट बनाकर 22 अप्रैल को नरसंहार को अंजाम दिया गया.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल देश को झकझोर दिया, बल्कि सुरक्षाबलों के लिए खुफिया जानकारी जुटाने की चुनौती सामने रख दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, यह हमला एक लंबे समय से नियोजित रणनीति का हिस्सा था, जिसे चार आतंकियों और उनके लोकल सहयोगियों (OGWs) ने अंजाम दिया. इन 4 आतंकियों में दो पाकिस्तानी थे, उनका नाम मूसा और अली है.

सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को ही आतंकी अपने लोकल कॉन्टैक्ट की मदद से पहलगाम पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने इलाके के कई भीड़भाड़ वाले और रणनीतिक रूप से संवेदनशील स्थानों की रेकी की. उनका मकसद था ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना.

कैसे हुई रेकी? किन जगहों को चुना गया 
आतंकियों ने हमला करने से पहले जम्मू कश्मीर में स्थित कई इलाकों की रेकी की थी. इसमें पहला नाम आरु घाटी का है. हालांकि, आतंकियों ने सुरक्षा बलों के कैंप मौजूद होने के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया गया. दूसरा एम्यूजमेंट पार्क था, जो आरु घाटी के पास ही मौजूद है. इस बार आतंकियों ने भीड़ कम होने की वजह से एम्यूजमेंट पार्क का भी ऑप्शन छोड़ दिया. अमरनाथ यात्रा वाले रास्ते पर मौजूद बेताब घाटी को भी आतंकी निशाना बनाना चाहते थे. यहां लोगों की भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मौजूदगी ने आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.

आतंकियों ने क्यों चुनी बैसरन घाटी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी एक टूरिस्ट हॉटस्पॉट है, लेकिन अमरनाथ यात्रा के ट्रैक से थोड़ा अलग है. इसको आतंकियों ने हमला करने के लिए चुना. 19 अप्रैल को रेकी की गई, जिसके बाद 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे OGW को घाटी पहुंचने के लिए कहा गया. 2:28 PM पर हमला शुरू हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई.

तलाशी अभियान और अब तक का सुराग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दो बार कोकरनाग और डो़रू के जंगलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई.  सुरक्षाबलों ने आतंकियों को बाहर निकालने के लिए जंगल के हिस्सों में आग लगाई, लेकिन अभी तक दो ही आतंकियों को देखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget