एक्सप्लोरर

UNGA: यूएन में भारत ने दिखाया आईना तो बिलबिलाए पाकिस्तान ने फिर कश्मीर पर उगला जहर

Pakistan In UNSC: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला.

Pakistan Lies On Kashmir: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें पाकिस्तान ने अपना पुराना कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया. पाकिस्तान की इस हरकत की भारत ने कड़ी आलोचना की. भारत ने इसे संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग बताया. भारत की ओर से मिली फटकार के बाद भी पड़ोसी मुल्क नहीं सुधरा और कश्मीर पर फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला. 

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर झूठ बोलने और तथ्यात्मक रूप से गलत स्थिति का प्रचार करने का आरोप लगाया. पाक राजनयिक ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा, "जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का विवादित क्षेत्र है. भारत के दावे के अनुसार यह भारत का अभिन्न अंग नहीं है." पाक राजनायिक ने कहा, "गलत दावे को दोहराने से यह किसी भी बिंदु पर स्वीकार्य नहीं होगा."

भारत पर झूठे आरोप लगाए

पाकिस्तानी राजनायिक ने आगे कहा, "कश्मीरियों को आत्मनिर्णय लेने का अधिकार है. उनको अपने भाग्य का निर्णय करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए. भारत सात दशक से अधिक समय से कश्मीरियों पर जुल्म कर रहा है. कश्मीरियों को उनको अधिकारों से वंचित किए हुए है." भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए पाक राजनायिक ने कहा, "भारत की 9 लाख सेना ने कश्मीर को बंधक बनाकर रखा है. कश्मीरी नेताओं को कैद कर लिया गया है. महिलाओं और बच्चों सहित हजारों कश्मीरी युवाओं को अवैध रूप से हिरासत में ले लिया."

कश्मीर पर सफेद झूठ बोला

भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए पाक राजनायिक जवद अजमल ने कहा, "युवा लड़कों को सरेआम मार डाला गया है. विरोध-प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबा दिया जाता है. पूरे गांव और मोहल्ले को जला दिया जाता है." उसने आगे कहा, "भारतीय क्रूरता को पाकिस्तान हमेशा उजागर करता रहेगा और कश्मीरियों की दुर्दशा के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित करता रहेगा."

भारत ने दिखाया था आईना

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की थी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा था, "पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए जिसका आतंकवादियों को पनाह देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह बेधड़क ऐसा करता है. दो दिन की गहन वार्ता के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए हैं कि शांति के मार्ग पर चलकर ही संघर्ष की स्थिति से निपटा जा सकता है. ऐसे में यह गलत समय पर की गई बात है."

ये भी पढ़ें-Ideas of India 2023: 'PoK ही नहीं, जो भी स्थान कभी भारत का था उसे...' RSS के सह सर कार्यवाह ने पाकिस्तान पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget