एक्सप्लोरर

LOC पर बाज नहीं आ रहा Pakistan, Punjab के गुरदासपुर में दिखा Drone, BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा

Pakistan Drone in Gurdaspur: बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि रात को करीब 12.30 बजे एक ड्रोन देखा गया. पेट्रोलिंग टीम ने जब एक आवाज सुनी तो बीएसएफ के जवानों ने 5 राउंड फायरिंग की.

Pakistan Drone: एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर पाकिस्तान (Pakistan) के नापाक मंसूबे सामने आए हैं. पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन नजर आया, जिस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की और वह पाकिस्तान की सीमा में वापस लौट गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि रात को करीब 12.30 बजे एक ड्रोन देखा गया. पेट्रोलिंग टीम ने जब एक आवाज सुनी तो बीएसएफ के जवानों ने 5 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में लौट गया. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की घटना कोई नई नहीं है.

इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजे गए हैं, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. शुक्रवार को बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया था. फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन में बने ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर देखा गया और मार गिराया गया था. एक अधिकारी ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया.

उन्होंने बताया था कि चार पावर बैटरी वाले हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन का वजन लगभग 23 किलोग्राम था और यह लगभग 10 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम था. ड्रोन पर नशीले पदार्थ, हथियार या गोला-बारूद नहीं था. बीएसएफ ने कहा था कि जिस इलाके में ड्रोन को मार गिराया गया, वहां तलाश की जा रही है. इससे पहले भी बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए इस प्रकार के दो ड्रोन मार गिराए थे, जिनमें हथियार और गोला-बारूद थे. ये दोनों ही घटनाएं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हुई थीं.

बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने 30 नवंबर को बताया था कि पंजाब और जम्मू में सीमा के पास इस साल अब तक कम से कम 67 ड्रोन देखे गए हैं. उन्होंने कहा था, अभी हमारे देश में आने वाले ड्रोन की संख्या कम है और यह सभी चीन में निर्मित ड्रोन हैं. ये बहुत एडवांस व कम वजन उठाने में सक्षम हैं और 95 प्रतिशत मामलों में ये मादक पदार्थ लेकर आते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget