एक्सप्लोरर

भारत में दहशत फैलाना चाहता है पाकिस्तान, अफगान लड़ाकों की ले रहा है मदद- खुफिया रिपोर्ट

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाना चाहता है. आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान अफगान लड़ाकों की मदद ले रहा है.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है. कश्मीरी आवाम को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन अफगान लड़ाकों की मदद ले सकते हैं. खुफिया एजेंसियो को आतंकी गतिविधियों के बारे में जो इनपुट मिले हैं उसमें साफ तौर पर बताया गया है कि ईद से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक बड़ी तबाही फैलाने की योजना है. आतंकी खासकर भारतीय प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को तबाह करना चाहते हैं.

खुफिया एजेंसियों ने जो दस्तावेज जारी किए हैं उससे साफ पता चलता है कि ईद पर वारदात करने का जिम्मा पाकिस्तान ने आईएसआईएस लड़ाकों को सौंपा है. एक अन्य दस्तावेज में पता चला है कि पाकिस्तान अपने आंतकी नेटवर्क के जरिए भारत मे तबाही फैलाने के लिए अफगानिस्तान में आंतक फैला रहे लड़ाकों को बुला रहा है.

खुफिया एजेंसियों के पास मौजूद इनपुट के मुताबिक आतंकियों का मकसद साफ है कि किसी भी तरह कहीं भी भारत में तबाही फैलाई जाए. चाहे वो कश्मीर हो या पूर्वोतर के राज्य. आतंकियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया जाए. इसके लिए सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाए.

इन आतंकियों की कोशिश है कि किसी भी तरह भारत में अस्थिरता फैलाई जाए, जिससे देश की शांति भंग हो. हालांकि सरकार की ओर से भी ईद को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं जिससे आतंकियों की साजिश को कामयाब न होने दिया जा सके और मनोबल को तोड़ा जा सके.

जम्मू कश्मीरः NIA ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का है आरोप

पाकिस्तान की खतरनाक साजिश का पर्दाफाश, IB ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget