एक्सप्लोरर

PoK में टेरर लॉन्चिंग पैड चलाती है PAK सेना! हर समय मौजूद रहते हैं 100 से ज्यादा आतंकी; इंडियन आर्मी बनाएगी टारगेट?

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना और ISI की मदद से कई आतंकी लॉन्च पैड चलाए जा रहे हैं. ये लॉन्च पैड पाकिस्तानी सेना की चौकियों के पास हैं, जिससे आतंकियों को सुरक्षा मिलती है.

Launch Pads In PoK: पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना और ISI की सरपरस्ती में कई आतंकी लॉन्च पैड चलाए जा रहे हैं. ये लॉन्च पैड पाकिस्तानी सेना की चौकियों के बिल्कुल पास बने हुए हैं, जिससे आतंकियों को सेना की सुरक्षा मिलती है.

इन लॉन्च पैड्स से आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं. पाकिस्तान अक्सर युद्धविराम का उल्लंघन करके या फायरिंग की आड़ में आतंकियों को LOC पार कराने में मदद करता है. बालाकोट, मीरपुर, मंगला, जलालाबाद, एबटाबाद इत्यादि में आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकी इन लॉन्च पैड्स पर आकर घुसपैठ का इंतजार करते हैं.

पीर पंजाल रेंज के उत्तर में यानी कश्मीर घाटी से सटी एलओसी पर: 

1. दुधनियाल
2. अब्दुल बिन मसूद
3. चेलाबंदी
4. माच फैक्ट्री
5. गढ़ी दुपता
6. बाश
7. अलियाबाद
8. फॉरवर्ड कहुटा

साउथ ऑफ पीर पंजाल यानी जम्मू-पुंछ राजौरी से सटी एलओसी पर:

1.  रावलकोट
2. दुंगी
3. तातापानी
4. हजीरा (एलओसी पर)
5. कोटली
6. सेंसा
7. पलनी
8. निकियाल
9. पलक-मीरपुर
10. तागोश
11. कुंड
12. कोट कोटेरा
13. कुहरीटा

पीर पंजाल रेंज के उत्तर में 10 टेरर लॉन्च पैड्स

जानकारी के मुताबिक, पीओके में पीर पंजाल रेंज के उत्तर में 10 टेरर लॉन्च पैड्स हैं, जबकि दक्षिण में 32 हैं. जम्मू कश्मीर को कश्मीर घाटी और जम्मू डिवीजन में ये पीर पंजाल रेंज ही बांटती हैं. पीर पंजाल के उत्तर में है उरी, बारामूला, केरन और कुपवाड़ा सेक्टर जबकि दक्षिण में है पुंछ-राजौरी, हमीरपुर, नौशेरा और अखनूर सेक्टर.

इन लॉन्च पैंड्स पर एक समय में 110-130 आतंकी मौजूद रहते हैं. नॉर्थ पीर पंजाल में 30-35 आतंकी रहते हैं. साउथ पीर पंजाल रेंज में करीब 100 आतंकी रहते हैं.

इन लॉन्च पैड्स पर हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना के पैरा-एसएफ कमांडो ने इनमें से कई लॉन्च पैड पर मौजूद आतंकियों को ढेर किया था लेकिन धीरे-धीरे कर फिर से आतंकी इन लॉन्च पैड पर इकट्ठा होना शुरु हो गए. जिन लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, उनमें दुधनियाल, चेलाबंदी, तातापानी, कोटली और निकयाल शामिल थे.

पाकिस्तान से ऑपरेट होते हैं तीन बड़े आतंकी संगठन ऑपरेट

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: यूरोप का App और इस चीनी कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जानें कैसे करता है काम

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget