एक्सप्लोरर

सुरंगों में भरा पानी, भागने का प्लान किया फेल; फिर ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले के आतंकियों को लगाया गया ठिकाने

Union Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (29 जुलाई) को लोकसभा में कहा कि अब शक की कोई गुंजाइश नहीं बची, पहलगाम हमले के शामिल आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

पुलवामा और पहलगाम जैसे इलाकों में निर्दोष नागरिकों के खून से हाथ रंगने वाले आतंकवादी सोच भी नहीं सकते थे कि उनका आखिरी वक्त ऐसे आएगा. जिस रास्ते से वे बार-बार भारत में घुसपैठ कर रहे थे, अब वहीं रास्ता उनका जाल बन गया. सुरंगें, जो पहले उनकी सुरक्षा थीं, अब उनका फंदा बन गईं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियों की एक रणनीति ने आतंकियों की वापसी का रास्ता बंद कर दिया और यहीं से शुरू हुआ उनके अंत का आखिरी अध्याय.

ऐसे हुआ पहलगाम के गुनहगारों का खात्मा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस खास 8 किलोमीटर के रूट की पहचान की, जिसे आतंकी लंबे समय से घुसपैठ के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. इस जांच के दौरान कुछ गुप्त सुरंगों का पता चला, जिनका उपयोग सीमापार से भारत में आने-जाने के लिए किया जाता था. जैसे ही सुरंगों का खुलासा हुआ, सुरक्षाबलों ने उनमें पानी भर दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि पहलगाम में छिपे आतंकवादियों की वापसी की हर उम्मीद खत्म हो गई. चारों तरफ से घिर चुके इन आतंकियों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला  और यहीं हुआ 26 बेगुनाहों के कातिलों का खात्मा.

हमलावरों की पुष्टि के लिए रात भर जागे केंद्रीय गृह मंत्री
एनडीटीवी ने सरकारी सूत्रों के हवाले में अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अमित शाह संसद को सूचित करने से पहले पूरी तरह से सुनिश्चित होना चाहते थे कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादी वही हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल थे. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रात भर जागकर इसकी निगरानी की. वहीं, इस आंतकियों की पुष्टि करने के लिए चंडीगढ़ फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) के वैज्ञानिकों ने भी रात भर कार्य किया.

ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों के हथियारों को विशेष विमान के जरिए कश्मीर से चंडीगढ़ स्थित चंडीगढ़ फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) भेजा गया, जहां वैज्ञानिकों ने बुलेट कैसिंग्स का मिलान किया और यह बात साबित हो गई कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकवादी वही हैं, जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की थी.

सुबह पांच बजे तक वैज्ञानिकों के संपर्क में थे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री मंगलवार (29 जुलाई) की सुबह 5 बजे तक CFSL के वैज्ञानिकों के साथ संपर्क में थे और पुष्टि मिलने के बाद उन्होंने कुछ घंटे आराम किया और फिर संसद में उपस्थित हुए. मंगलवार (29 जुलाई) को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान अमित शाह ने कहा, “अब शक की कोई गुंजाइश नहीं है. मेरे हाथ में बैलिस्टिक रिपोर्ट है. छह वैज्ञानिकों ने इसकी क्रॉस-जांच की है और वीडियो कॉल पर मुझे पुष्टि की है कि पहलगाम में चली गोलियां और इन बरामद हथियारों से चली गोलियां 100 प्रतिशत मेल खाती हैं.”

यह भी पढ़ेंः उस समंदर की कहानी, जहां आते हैं दुनिया के 90 फीसदी भूकंप और सुनामी, आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget