एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान को घुटनों पर लाया जाएगा', पहलगाम आतंकी हमले पर हरदीप सिंह पुरी ने बताया दिया सरकार का प्लान!

Pahalgam Attack: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पहलगाम हमले पर कहा कि मुझे लगता है कि इस बार उन्होंने गलत अनुमान लगाया है. उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया क्योंकि हमारा नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं.

Hardeep Singh Puri on Pahalgam Attack: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए शनिवार (26 अप्रैल) को कहा कि पड़ोसी देश को घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह ऐसी घृणित हरकत करने की फिर कभी न सोच सके. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पतन की ओर अग्रसर एक ऐसा देश है जो आतंकवाद का सरकार की नीति के साधन के रूप में समय-समय पर इस्तेमाल करता रहता है.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने मोहाली में एक कार्यक्रम में कहा, 'मुझे लगता है कि इस बार उन्होंने गलत अनुमान लगाया है. उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया क्योंकि हमारा नेतृत्व प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने बिहार में बयान दिया था, ‘बहुत हो गया और अब उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे.’ 

पाकिस्तान को घुटनों पर लाया जाएगा: हरदीप पुरी

पुरी ने सिंधु जल संधि के निलंबन पर कहा कि भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तान को उचित कीमत चुकानी पड़ी है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे उन विकल्पों पर अटकलें लगानी चाहिए जिनका उपयोग किया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि देश (पाकिस्तान) पतन की स्थिति में पहुंच चुका है. पश्चिमी पड़ोसी को घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह फिर कभी इस तरह का घृणित कृत्य करने के बारे में न सोचें.'

केंद्रीय मंत्री प्राइवेट यूनिवर्सिटी में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने कहा, 'हम 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं. यदि आप अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर विश्वास करते हैं तो हम कुछ ही महीनों की अवधि में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2027 या 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.'

हम 5वीं अर्थव्यवस्था बने, लेकिन पाकिस्तान... हरदीप पुरी

पुरी ने 1947 में हुए विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, 'जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बने तो ये (भारत और पाकिस्तान) एक ही मां की कोख से जन्मे दो देश थे. एक ओर हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं जबकि दूसरी ओर, दूसरा देश सीमा पार आतंकवाद एवं आतंक को सरकार की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने में विश्वास करता है.'

पहलगाम आतंकी हमले मेंं 26 लोगों की हुई थी मौत

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और भी बिगड़ गए हैं. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. भारत सरकार ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने की वजह से पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी-वाघा सीमा-चौकी को तत्काल बंद करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget