एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: सऊदी अरब दौरे से भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी, CCS बैठक में लेंगे हिस्सा

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब दौरे पर रवाना होने के बाद पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. हालांकि वे अब लौट आए हैं और जल्द ही सीसीएस की बैठक में हिस्सा लेंगे.

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से सऊदी अरब दौरे से लौट आए हैं. वे बुधवार को दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पर आते ही एनएसए अजीत डोवाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ब्रीफिंग दी. प्रधानमंत्री मोदी अब जल्द ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब दौरे के लिए रवाना हुए थे. उनकी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मीटिंग हुई. इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बातचीत भी हुई है. हालांकि अब प्रधानमंत्री मोदी लौट आए हैं. वे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में शामिल होंगे. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग की.

पहलगाम में कब और कैसे हुआ आतंकी हमला -

दरअसल पहलगाम पर्यटकों को काफी पसंद आता है. यहां खूबसूरत घास के मैदान और घने जंगल भी है. यह जगह प्राकृतिक रूप से काफी सम्पन्न है. पहलगाम में मंगलवार को काफी पर्यटक पहुंचे थे. लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह उनके जीवन की सबसे खौफनाक यात्रा होने वाली है. पहलगाम में आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया और इसमें 26 लोगों की जान चली गई. 

कौन है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड -

रिपोर्ट्स की मानें तो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का द रेजिस्टेंस फ्रंट है. लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद इस हमले का मास्टरमाइंड है. उसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है. 

बता दें कि पहलगाम में 26 लोगों की मौत हुई है. इसमें एक भारतीय नौसेना का अधिकारी भी शामिल हुए. वहीं दो विदेशी नागरिकों की भी जान गई है. कई पर्यटक अभी भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Terror Attack: सऊदी अरब दौरे से भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी, जल्द ही CCS बैठक में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget