एक्सप्लोरर

'पूरी ताकत लगाकर आतंकवादियों को ढूंढ निकालना चाहिए, हम साथ हैं', पहलगाम हमले पर खरगे की मोदी सरकार से अपील

Kashmir Terror Attack: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये इंडियन स्टेट के ऊपर डायरेक्ट हमला है. पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है. हमें इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पक्ष विपक्ष के सभी नेताओं ने कड़ी आलोचना की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (23 अप्रैल, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या से गहरा दुख पहुंचा है.

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में इस आतंकी हमले की निंदा करती है. यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है. साल 2000 के छत्तीसिंह पुरा आतंकी हमले के बाद अब 25 साल बाद ये सबसे बड़ा हमला है, जो निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को मारते हैं, वो इंसान नहीं हो सकते.

'ये समय राजनीति करने का नहीं, पीड़ितों को न्याय दिलाने का है'

उन्होंने कहा कि मैंने कल देर रात गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात की. इस विषय पर चर्चा के लिए कल सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. ये समय कोई राजनीति करने का नहीं है, पीड़ितों को न्याय दिलाने का समय है.

'देना होगा मुंहतोड़ जवाब'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कर्नाटक से भी मंजूनाथ राव अपनी पत्नी बच्चे के साथ वहां गए थे. उनकी इस घटना में मौत हो गई और भारत भूषण की भी इस दुःखद घटना में जान चली गई. मैंने पीड़ितों की शोकग्रस्त पत्नियों से बात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक कैबिनेट ने हमारे श्रम मंत्री संतोष लाड को नियुक्त किया है, जो जम्मू-कश्मीर में पीड़ितों से मिल रहे हैं और वे कर्नाटक से आए लगभग 200 पर्यटकों से भी मिल रहे हैं. उनके लिए वापस आने की उड़ानों की व्यवस्था भी कर रहे हैं. 

खरगे ने कहा कि ये इंडियन स्टेट के ऊपर डायरेक्ट हमला है. सारा देश स्तब्ध है. पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेवारी भी ली है. हमें इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा. हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि अपनी सारी ताकत लगाकर आतंकवादियों को ढूंढ निकालना चाहिए. अब लगभग 22 घंटे हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

'धर्म को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला, भारत देगा करारा जवाब', पहलगाम हमले के बाद बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget