एक्सप्लोरर

8 साल पहले जिस CBI मुख्यालय के उद्घाटन में शामिल थे चिदंबरम, कल वहीं रात गुजारनी पड़ी

INX मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई के जिस मुख्यालय में रात बितानी पड़ी आठ साल पहले उसके उद्घाटन में वो शामिल रहे थे. इस इमारत का उद्घाटन 30 अप्रैल 2011 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार होने के बाद सीबीआई के उसी मुख्यालय में रात बिताई जिसके उद्घाटन में वह करीब आठ साल पहले शामिल हो चुके थे. सीजीओ परिसर के संकुचित चैंबरों में दशकों तक काम करती रही एजेंसी ने 2011 से चमचमाते कांच और कंक्रीट की बनी शानदार इमारत में काम करना शुरू किया है.

इस इमारत का उद्घाटन 30 अप्रैल 2011 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. उद्घाटन से कुछ दिन पहले सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाडी को सीडब्ल्यूजी घोटाले में गिरफ्तार किया था, लेकिन कार्यक्रम की वजह से उन्हें नयी इमारत में नहीं रखा गया था.

इस कार्यक्रम में तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम, कानून मंत्री एम वीरप्पा मोइली, मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल शामिल हुए थे. सीबीआई के तत्कालीन निदेशक ए पी सिंह ने उन्हें इस इमारत का भ्रमण कराया था. उन्होंने उन्हें भवन के कक्ष दिखाए थे. इनमें वह गेस्ट हाउस भी शामिल था जिसमें फिलहाल चिदंबरम को रखा गया है. एजेंसी के कुछ अधिकारियों ने हल्के-फुल्के अंदाज में दावा किया कि भवन का "वास्तु" ठीक नहीं है, क्योंकि यह कब्रिस्तान पर बना हुआ है.

भवन के उद्घाटन के बाद से ही सीबीआई के सभी प्रमुख किसी न किसी विवाद में फंसे रहे हैं. सिंह और उनके परवर्ती रंजीत सिन्हा पर एजेंसी ने मुकदमा दर्ज किया था. जबकि अनिल सिन्हा को कारोबारी विजय माल्या के फरार हो जाने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी, वहीं आलोक वर्मा अपने सहयोगी के साथ झगड़े में उलझे और उन्हें अनौपचारिक ढंग से पद से हटा दिया गया.

INX Media Case: CBI कोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली चिदंबरम पर बहस, जानिए क्या-क्या हुआ ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget