एक्सप्लोरर

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 24331 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 348 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के कहर के बीच कई अस्पताल लगातार ऑक्सीजन की कमी की शिकायत कर रहे हैं. इस मुद्दे को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने उठाया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से भयावह स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 24331 नए मामलों की पुष्टि हुई और 348 मरीजों की मौत हो गई. यह एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में अब तक 9,80,679 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,541 मरीजों की मौत हुई है. अब तक 8,75,109 मरीज ठीक हुए हैं.

एक सप्ताह के रिकॉर्ड
गुरुवार को 26169 लोग संक्रमित हुए थे और 306 मरीजों की मौत हुई.
बुधवार को 24638 लोग संक्रमित हुए थे और 249 मरीजों की मौत हुई.
मंगलवार को 28395 लोग संक्रमित हुए थे और 277 मरीजों की मौत हुई.
सोमवार को 23686 लोग संक्रमित हुए थे और 240 मरीजों की मौत हुई.
रविवार को 25462 लोग संक्रमित हुए थे और 161 मरीजों की मौत हुई.
शनिवार को 24375 लोग संक्रमित हुए थे और 167 मरीजों की मौत हुई.
शुक्रवार को 19486 लोग संक्रमित हुए थे और 141 मरीजों की मौत हुई.

कोरोना के कहर के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इन हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है.

केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग बहुत अधिक पीड़ा में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वह मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन टैंकरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘केंद्र को सेना के जरिए सभी ऑक्सीजन संयंत्रों को अपने अधीन लेना चाहिए और ऑक्सीजन के हर ट्रक के साथ सेना का वाहन चलना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति या तो हवाई मार्ग से लाई जानी चाहिए या केंद्र द्वारा शुरू की गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से मंगाई जानी चाहिए.’’

राज्य और केंद्र सरकार को अलग-अलग कीमतों पर टीके मिलने के विषय को बैठक में उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकारों को कोविड-19 के टीके केंद्र सरकार के समान कीमतों पर ही मिलने चाहिए.

सीएम केजरीवाल के पूरे बयान को LIVE टेलीकास्ट किया गया. इसपर पीएम मोदी ने खुद आपत्ति जताई और कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. इसके बाद सीएम केजरीवाल ने खेद जताते हुए कहा कि ''हम इसका आगे से ध्यान रखेंगे.''

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक में सीएम केजरीवाल का बयान हुआ LIVE, पीएम ने जताई आपत्ति, CMO ने दी सफाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget