एक्सप्लोरर

बिहार में जारी है बारिश का प्रकोप, बिजली गिरने से 22 लोगों की हुई मौत

बिहार में एक बार फिर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है. राज्य में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में लगातार बारिश हो रही है. गुरुवार को बारिश के साथ वज्रपात होने से 22 लोगों की मौत हो गई. इस साल जून माह में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में एक बार फिर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है. राज्य में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ दिन पहले ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई थी.

गुरुवार शाम 5.15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से सबसे अधिक प्रभावति राजधानी पटना जिला हुआ है. यहां पर 6 लोगों की मौत हुई है. बिहार राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना ने फोन पर प्राप्त हुई जानकारी के हिसाब से एक लिस्ट जारी की है. इसमें आठ जिलों में 22 लोगों की मौत की बात कही गई है.

आपदा प्रबंधन विभाग की लिस्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 6 लोग पटना में, इसके बाद पूर्वी चंपारण में चार लोग, समस्तीपुर में तीन, शिवहर में दो, कटिहार में तीन, मधेपुरा में दो और पूर्णिया व पश्चिमी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है. टिहार में रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर में ठनका की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.

एसपी विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक मजदूर वर्ग से हैं और वे खेत में धान की रोपनी का काम में लगे हुए थे. इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. वहीं मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा पंचायत में वज्रपात से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. सासाराम जिले में चेनारी में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत खेत में काम करने के दौरान हुई है. इस समय बिहार में धान की रोपनी का काम चल रहा है. लोग इसी काम के लिए अपने खेतों की तरफ गए हुए थे. इसी दौरान ठनका गिरने से वे इसके चपेट में आ गए. सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य
'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ

वीडियोज

New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive
Fuel Prices बढ़े तो Indians क्यों खरीद रहे Hybrid Cars? #fuelprices #hybridcars #autolive
‘Peddi’ के लिए Ram Charan ने झेली चोटें, Janhvi, Boman और Divyenndu ने भी शेयर किए दिलचस्प किस्से

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget