एक्सप्लोरर

हमारी मजबूती ही अब हमारी सबसे कमजोर नस बन गयी है: गुलाम नबी आजाद

मेरठ: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाब नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस जात-पात और धर्म की राजनीति नहीं करती है और उसने इस आधार पर कभी न्याय को नहीं बांटा. यही पार्टी की मजबूती थी, लेकिन अब यही हमारी कमजोर नस बन गयी है.

मेरठ के जिमखाना मैदान में आयोजित जनाक्रोश रैली में गुलाम नबी आजाद भाजपा और बसपा दोनों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में जो लोग धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देश के स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं रही.’’ जनता से कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को कुर्बानी विरासत में मिली है. पार्टी का इतिहास है कि उसके नेताओं ने आजादी की लड़ाई में और आजादी के बाद भी देश के लिए कुर्बानी दी है. हम देश की एकता की कद्र जानते हैं. ऐसी पार्टी को मजबूत बनाना आपका, जनता का काम है.’’

लोगों से जाति और धर्म के नाम पर नहीं बंटने का अनुरोध करते हुए आजाद ने कहा, ‘‘अंग्रेज हमारे दो टुकड़े, भारत-पाकिस्तान करके चले गए और हम अभी तक लड़ रहे हैं. फिर कुछ दलों ने देश को हिन्दू-मुसलमान के नाम पर बांटा, तो कुछ ने हिन्दुओं और मुसलमानों को भी जाति के नाम पर बांट दिया.’’ भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘किसी भुलावे में ना रहें. इस जाति-धर्म की राजनीति से न किसानों का कर्ज माफ होगा और ना हीं विकास होगा.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में 30 साल से कांग्रेस का शासन नहीं है, लेकिन यहां की सभी बिजली परियोजनाएं कांग्रेस पार्टी की देन हैं. प्रदेश में लगे उर्वरक, कपड़ा, ट्रैक्टर आदि के सभी कारखाने कांग्रेस की देन हैं.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘इसके बावजूद कहते हैं कि हमने देश के लिए कुछ नहीं किया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget