एक्सप्लोरर

Supreme Court: ‘हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अपने आप में एक सजा हो सकता है’, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की ये बड़ी टिप्पणी

Criminal Justice System: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली खुद एक सजा हो सकती है. मामला 13 साल पुराना था.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने साल 2008 में दायर एक याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अपने आप में एक सजा हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया. इन आरोपियों को बरी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी की है.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोप तय करने के बाद पैदा हुई एक अपील 13 सालों तक लंबित रही. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अप्रैल 2009 के फैसले के बाद तीन अभियुक्तों ने याचिकाओं को दायर किया और उन्हें खारिज कर दिया गया. इस तरह से अपील 13 सालों तक लंबित रही. जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एएस ओका की बेंच ने 24 नवंबर को पारित एक आदेश में कहा कि हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली अपने आप में एक सजा हो सकती है! इस मामले में वास्तव में ऐसा ही हुआ है.

क्या था मामला?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट एक ऐसे मामले की सुनवाई कर रहा था जिसमें एक छात्र ने स्कूल मैनेजमेंट की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद आत्महत्या कर ली थी. छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए शिक्षक, विभाग के अध्यक्ष और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था कि इन लोगों ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाया था. ट्रायल कोर्ट ने साल 2009 में अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय किए थे.

अभियुक्तों ने हाईकोर्ट के समक्ष आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की, जिसे ये कहते हुए खारिज कर दिया गया कि कार्यवाही प्रारंभिक चरण में थी और इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं थी. इस प्रकार आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने साल 2009 में अंतरिम रोक लगा दी.

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

बेंच ने कहा, ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला चौदह साल चलता रहा जिसमें एक छात्र को कॉलेज में दुर्व्यवहार के लिए दंडित किया गया था तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और उसके पिता को बुलाने का प्रयास किया गया था. हालांकि, अभिभावक नहीं आए और बाद में बच्चे ने आत्महत्या कर ली. एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति.’’

बेंच ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जो कहा, आरोप पत्र उसका 'केवल एक समावेश' है. यह पिता, शिकायतकर्ता (जो प्रत्यक्षदर्शी नहीं था) का कहना है कि उनका बेटा नहीं बल्कि कुछ छात्र शोर कर रहे थे.’’ बेंच ने आरोपपत्र के अवलोकन के बाद कहा कि यह पाया गया कि कोई अन्य स्वतंत्र गवाह नहीं था, जिसका बयान दर्ज किया गया या जिसे वास्तविक घटना के गवाह के रूप में उद्धृत किया गया.

बेंच ने कहा, "हम एक पिता की पीड़ा को स्वीकार करते हैं जिसने एक युवा बेटे को खो दिया, लेकिन किसी संस्थान को चलाने के लिए जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए दुनिया (वर्तमान मामले में, संस्थान और उसके शिक्षकों) को दोष नहीं दिया जा सकता.’’ पीठ ने कहा, ‘‘विपरीत हालात में इससे किसी भी शैक्षणिक संस्थान में एक अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी.’’

बेंच ने कहा कि पिता की पीड़ा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नहीं बदलना चाहिए था और निश्चित रूप से, जांच और निचली अदालत का दृष्टिकोण आसपास के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिक यथार्थवादी हो सकता था. अपीलों को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कहा, ‘‘इस प्रकार, हम आरोप तय करने के 16 अप्रैल, 2009 की तिथि वाले आदेश और उसे बरकरार रखने वाले उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करते हैं और आरोपियों को आरोपमुक्त करते हैं.’’

ये भी पढ़ें: 'कारों की संख्या तब कम होगी जब सिंगापुर जैसे कदम उठाएंगे', जानें- आखिर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget