एक्सप्लोरर

लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित

महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया. सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी.

महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी. आज सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने महंगाई के विषय को उठाने का प्रयास किया और कहा कि महंगाई के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए.

इसके बाद द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी कुछ कहने का प्रयास किया. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें अनुमति नहीं देते हुए प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया. इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। उनके हाथों में तख्तियां भी थीं.

कुछ देर ही चला प्रश्नकाल 

लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही कुछ देर प्रश्नकाल चलाया. इस दौरान सदस्यों ने खाद्य व प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास और कृषि मंत्रालयों से जुड़े प्रश्न पूछे और संबंधित मंत्रियों ने पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये. शोर-शराबा बढ़ता देख अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी.

शून्यकाल में चार सदस्य ही अपने विषय रख पाए

कार्यवाही 12 बजे पुन: शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही. विपक्ष के सदस्य महंगाई के विषय पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां दिखाते हुए आसन के समीप आ गये. इस दौरान पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज पेश कराये. सदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक 2022 पेश किया. इसके बाद अध्यक्ष ने शून्यकाल शुरू कराया. शून्यकाल में चार सदस्य ही अपने विषय रख पाए. हंगामा बढ़ने पर सभापति ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

यह भी पढ़ें.

Jammu Kashmir Attack: फिर दहली घाटी! आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पर किया अटैक, एक दिन में तीसरा हमला

लोकसभा से पारित हुआ अपराधियों की पहचान की प्रक्रिया से जुड़ा बिल, अमित शाह ने बताया वक्त की ज़रूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget