एक्सप्लोरर

Operation Trinetra: आतंकियों के सफाए के लिए नेचुरल गुफाओं को नष्ट कर सकते हैं सुरक्षाबल, बनाई ये योजना

Rajouri Poonch News: सुरक्षाबलों के मुताबिक, आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर आतंकी इन जंगलों में भागकर यहां बनी इन प्राकृतिक गुफा में शरण लेते हैं.

Rajouri Poonch Attack: राजौरी और पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढने और यहां आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल जल्द ही जंगलों की गुफाओं को ध्वस्त कर सकते हैं. गौरतलब है कि इसी साल अब तक इन जंगलों में चले ऑपरेशंस में 10 सुरक्षाबलों के जवानों समेत 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

सुरक्षाबल आतंकियों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले राजौरी और पुंछ के पहाड़ों और जंगलों में जल्द ही सुरक्षा को लेकर एक व्यापक ऑपरेशन चला सकते हैं. सुरक्षाबलों के मुताबिक इन जंगलों में करीब दो दर्जन प्राकृतिक ऐसी गुफाएं हैं जो न केवल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह हैं, बल्कि यहां आतंकी अपने हथियार और गोला-बारूद भी छिपा रहे हैं. यह प्राकृतिक गुफाएं बड़े-बड़े पत्थरों से घिरी हुई हैं जो ऑपरेशन में इन आतंकियों को छुपने में मदद करती हैं. ऐसे में अब सुरक्षाबल इन जंगलों में बनी दर्जनों गुफाओं को ध्वस्त करने की योजना बना रहे हैं. 

10 भारतीय सैनिक शहीद

इस साल अब तक इन जंगलों में हुए विभिन्न ऑपरेशंस में जहां 10 भारतीय सेना के जवान देश के नाम अपनी शहादत दे चुके हैं, वही आतंकियों ने 10 आम नागरिकों की हत्या भी इसी साल की है. सुरक्षाबलों की मानें तो आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर आतंकी इन जंगलों में भागकर यहां बनी इन प्राकृतिक गुफा में शरण लेते हैं. जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए जहां एक ओर सुरक्षा बल व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं वहीं इन आतंकियों को ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. 

ऑपरेशन त्रिनेत्र

इसी महीने की शुरुआत से यहां चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र का कोई बड़ा फायदा अब तक सुरक्षाबलों को नहीं मिला है. हालांकि सुरक्षाबलों ने अब तक इस जंगल में छिपे एक आतंकी को जरूर मार गिराया है. सुरक्षाबल दावा कर रहे हैं कि इन जंगलों पर में बनी गुफाओं को अगर नष्ट किया जाता है तो ऐसे में आतंकी यहां छुपकर नहीं बैठ सकते और फिर उन्हें मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए आसान हो जाएगा. 

ऐसे में सुरक्षाबल अब इन जंगलों में एक व्यापक ऑपरेशन चलाने की योजना बना रहे हैं जिसके तहत इन जंगलों में सभी प्राकृतिक गुफाओं को नष्ट किया जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget