एक्सप्लोरर

'जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने उन्हें मिट्टी में मिला दिया', आदमपुर एयरबेस से ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM मोदी

Operation Sindoor: भारतीय सेना की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी है और पाकिस्तानी सेना को ये भी बता दिया है कि हम घर में घुसकर मारेंगे.

PM Modi on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (13 मई, 2025) को पंजाब के आदमपुर एयरबेस से वायुसेना के जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत माता की जय सिर्फ उद्धोष नहीं है बल्कि ये कई चेहरों की संयुक्त शपथ है. पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं. जब हमारी सेनाएं परमाणु धमकी की हवा निकाल देती हैं तो जमीन से आसमान तक सिर्फ भारत माता की जय गूंजता है.  

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर भारतीय का माथा गर्व से उंचा कर दिया है. आज मैं आपके दर्शन करने आया हूं, जब आपके दर्शन करने का अवसर मिलता है तो जीवन धन्य हो जाता है. भारतीय सेना के सभी जवानों को मैं सैल्यूट करता हूं, शूरवीरों को मेरा सैल्यूट. आपके पराक्रम की वजह से ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है. हर भारतीय की कामना आपके साथ थी.

'बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिला दिया' 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविन्द सिंह की भी धरती है. धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना भी हमारा धर्म है. उन्होंने आगे कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था हमने उनको मिट्टी में मिला दिया. वो आतंकी छिपकर आए थे, लेकिन हमने उनको तबाह कर दिया.

'भारत ने नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया' 

भारतीय सेना की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी है. आप सभी ने पाकिस्तानी सेना को ये भी बता दिया है कि हम घर में घुस कर मारेंगे. भारत की मिसाइलों के बारे में सोच-सोचकर पाकिस्तानी सेना को नींद नहीं आएगी. मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को बखूबी हासिल किया. पाकिस्तान में न केवल आतंकी शिविर और उनके एयरबेस नष्ट हुए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों और दुस्साहस की भी हार हुई है. आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है. इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा. ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है. ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है. 

 ये भी पढ़ें:

Operation Keller: जम्मू कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना ने किया एनकाउंटर, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget