एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: हमले करने के लिए भारत में किससे जानकारी लेते हैं आतंकी? रिटायर्ड कर्नल ने बताया

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. इस हमले के पीछे आतंकियों की रणनीति और स्लीपर सेल की भूमिका पर कर्नल एसएस सोही ने क्या कहा.

Pehalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. इस हमले के पीछे आतंकियों की रणनीति और स्लीपर सेल की भूमिका पर कर्नल एसएस सोही (रि.) ने आईएएनएस से विस्तृत बातचीत की. कर्नल सोही ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन स्लीपर सेल के जरिए भारत में अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं. ये स्लीपर सेल सामान्य नागरिकों की तरह रहते हैं और जरूरत पड़ने पर सक्रिय होकर जासूसी, रेकी और हमले को अंजाम देते हैं.

मोबाइल फोन से फोटो वीडियो बनाकर भेजते हैं लोग- कर्नल

उन्होंने कहा कि स्लीपर सेल के सदस्य बिना किसी संचार या गतिविधि के चुपचाप रहते हैं. जब पाकिस्तान से निर्देश मिलते हैं, तब ये भारतीय सेना की गतिविधियों, सैन्य टुकड़ियों के मूवमेंट और संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाते हैं. ये लोग मोबाइल फोन से फोटो, वीडियो बनाकर भेजते हैं. कई बार भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के कारण इन्हें पकड़ लिया जाता है. पहलगाम हमले से पहले आतंकियों ने स्थानीय जासूसों की मदद से रेकी की और पर्यटकों को निशाना बनाने के लिए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया.

आतंकियों की रणनीति के बारे में कर्नल ने बताया कि वे सॉफ्ट टारगेट जैसे पर्यटक स्थलों को चुनते हैं, जहां से बच निकलने का रास्ता आसान हो. जंगल और घने इलाके उनके लिए भागने का मुख्य रास्ता होते हैं. हथियारों को छिपाने और उन्हें हमले की जगह तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग टीमें काम करती हैं. आतंकी आम नागरिकों जैसे कपड़े और भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल होती है.

आतंकी चुनते हैं समय और स्थान- कर्नल 

कर्नल ने कहा, “आतंकियों के पास समय और स्थान चुनने का फायदा होता है, जबकि हमारी सेना को हर जगह तैनात करना संभव नहीं.” भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों के खिलाफ 24 घंटे सतर्क रहती है. खुफिया जानकारी मिलते ही संदिग्ध क्षेत्रों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जाता है. हालांकि, कर्नल ने माना कि सीमित संसाधनों और सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण हर जगह पर्याप्त सैन्य तैनाती चुनौतीपूर्ण है. पहलगाम जैसे क्षेत्र, जहां लंबे समय तक शांति रही, वहां भी आतंकी अचानक हमला कर सकते हैं.

आतंकियों के छिपने और अचानक हमले की रणनीति के कारण भारतीय सैनिकों को भी नुकसान उठाना पड़ता है. कर्नल ने बताया कि आतंकी पहले से बचाव की स्थिति में रहते हैं और पीछा करने पर छिपकर हमला करते हैं.

यह भी पढ़ें - 

'काश मैं भी मारा जाता', ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget