एक्सप्लोरर

पसंद-नापसंद और नाम कटने की अटकलों के बीच 23 जनवरी को ओपी सिंह बनेंगे यूपी के डीजीपी

सुलखान सिंह यूपी के डीजीपी पद से 30 दिसंबर को रिटायर हो गए थे. उसके अगले ही दिन योगी सरकार ने ओपी सिंह को डीजीपी बनाने का प्रस्ताव प्रधान मंत्री ऑफिस को भेज दिया था.

लखनऊ: खबर ये है कि यूपी पुलिस को आख़िरकार अपना नया बॉस मिल ही गया. जिनके नाम की चर्चा थी, राजतिलक उनका ही हुआ. ओपी सिंह अब शुभ मुहूर्त में मंगलवार यानी 23 जनवरी को डीजीपी का चार्ज लेंगे. वे 1983 बैच के आईपीएस अफ़सर हैं. अभी सीआईएसएफ़ के डीजी हैं और सोमवार को रिलीव हो जायेंगे. पिछले तीन हफ़्तों से यूपी पुलिस बिना डीजीपी के ही काम कर रही थी.

सुलखान सिंह यूपी के डीजीपी पद से 30 दिसंबर को रिटायर हो गए थे. उसके अगले ही दिन योगी सरकार ने ओपी सिंह को डीजीपी बनाने का प्रस्ताव प्रधान मंत्री ऑफिस को भेज दिया था. यूपी के चीफ़ सेक्रेटरी, प्रमुख गृह सचिव और सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की कमेटी ने सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी. लेकिन फिर पेंच फंस गया. कैसे और क्यों ? ये आज भी रहस्य बना हुआ है.

पहले तो ये बताया गया कि ओपी सिंह पहली जनवरी को डीजीपी का चार्ज लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिर तारीख बदलती गई. जनवरी के पहले हफ्ते में ओपी सिंह टेकनपुर में ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रैंस में चले गए. फिर ख़बर आई कि वे खरमास के बाद डीजीपी का चार्ज लेंगे. खरमास को अशुभ माना जाता है. मकर संक्रान्ति भी बीत गया, लेकिन ओपी की फाइल पीएमओ में ही अटकी रही.

इस बीच कई तरह की चर्चा होती रही. कभी ख़बर आई कि ओपी का नाम कट गया. किसी ने कहा वे राजनाथ सिंह के आदमी हैं. कुछ ने बताया वे सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद नहीं हैं. एक गुट ने दावा किया कि गेस्ट हाउस कांड के समय ओपी लखनऊ के एसएसपी थे. मायावती इस बात को मुद्दा बना कर दलितों के बीच जा सकती हैं इसीलिए अब नये नाम की तलाश हो रही है.

जितने मुंह उतनी बातें. लेकिन 19 जनवरी को सारी बातों पर ब्रेक लग गया. पीएमओ ने यूपी सरकार से ओपी सिंह के लिए फिर से प्रस्ताव भेजने को कहा. पहले वाली चिट्ठी में कुछ तकनीकी कमियां रह गई थीं. घंटे भर में लखनऊ के सीएम ऑफिस से नया प्रस्ताव दिल्ली पहुंच गया. आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने ओपी सिंह को लखनऊ भेजे जाने की फाइल पास कर दी.

अब मंगलवार को ओपी सिंह यूपी के नए डीजीपी का चार्ज संभाल लेंगे. वे बिहार के गया जिले के  रहने वाले हैं. कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ अपनी पुलिस की पीठ थपथपाते रहे हैं. ओपी सिंह के लिए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget