एक्सप्लोरर

राजनीतिक दलों और जमाखोरों के बीच सांठगांठ से बढ़ी प्याज की कीमत ? बीजेपी सांसद ने दिया ये बड़ा बयान

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि प्याज की बढ़ी हुई कीमतों के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार तो प्याज की कीमत कम करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है लेकिन राज्य सरकारों से पूरा सहयोग नहीं मिलता इसी वजह से प्याज के दाम लगातार बढ़े हुए हैं.

नई दिल्ली: देशभर में प्याज की कीमतों में जो आग लगी है. क्या उसकी वजह राजनीतिक दलों और जमाखोरों के बीच की सांठगांठ है. यह सवाल खड़ा हुआ है बीजेपी सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा के उस बयान के बाद जिसमें जीवीएल ने कहा है कि बीजेपी तो अपना चुनावी चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड से ले लेती है लेकिन विपक्षी दल अपना राजनीतिक चंदा प्याज और दाल के बॉन्ड से लेते हैं. इसी वजह से जब भी कोई चुनाव होता है किसी ना किसी चीज के दामों में आग लग जाती है और चुनाव खत्म होने के बाद हालात सामान्य होने लगते हैं.

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर राव ने राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है. राव ने प्याज की बढ़ी हुई कीमतों के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार तो प्याज की कीमत कम करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है लेकिन राज्य सरकारों से पूरा सहयोग नहीं मिलता इसी वजह से प्याज के दाम लगातार बढ़े हुए हैं.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज 70 से 80 प्रतिशत कम पहुंचा

अभी देशभर में प्याज की कीमतों में क्यों बढ़ोतरी हुई है उसका कारण भी जीवीएल ने राजनीति को ही बता दिया. जीवीएल नरसिम्हा का कहना है कि इस सीजन में महाराष्ट्र की मंडियों में महज़ 20 से 30 प्रतिशत ही प्याज पहुंचा है जो कि पिछले साल की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत कम है. इसकी वजह से डिमांड और सप्लाई में अंतर आ गया है और प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही है.

जीवीएल ने आंकड़ों का सहारा लेते हुए बताने की कोशिश की कि देशभर में जो प्याज की कीमतें तय होती हैं उसमें एक बड़ा रोल महाराष्ट्र से आए प्याज का होता है क्योंकि देश भर में मौजूद कुल प्याज का 30 फीसदी महाराष्ट्र में ही उगता है और इस लिहाज से सीधे तौर पर 20 फीसदी कमी तो महाराष्ट्र के प्याज के ना आने से ही हो गई है और इसी वजह से दामों में एकदम आग लग गई है.

गौरतलब है कि इस वक़्त देश के अलग अलग राज्यों में प्याज की कीमत में आग लगी हुई है. लोगों की आंखो में बढ़ी हुई कीमत की वजह से प्याज आंसू ला रहा है. हालात तो ये हैं कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान कह चुके हैं कि हमारे हाथ में सब कुछ नहीं है. वहीं आम आदमी की थाली से प्याज गायब होता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें

महा विकास आघाड़ी की असली परीक्षा, महाराष्ट्र में कल होगा बहुमत परीक्षण- सूत्र

गोवाः GFP के अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिये महाराष्ट्र जैसे प्रयोग की आवश्यकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget