एक्सप्लोरर

विदेशों से पहुंचने लगी प्याज़ की खेप, तीन-चार दिनों में खुले बाज़ार में पहुंच जाएगी

उपभोक्ता मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मिश्र से आने वाली प्याज़ की पहली और दूसरी खेप मुम्बई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक आयात होने वाले प्याज़ को 55 रुपए प्रति किलो के आसपास बेचे जाने की संभावना है.

नई दिल्ली: प्याज़ की महंगाई से अब लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. सरकार ने मिश्र से जो प्याज़ आयात करने का फ़ैसला किया था उसकी पहली और दूसरी खेप भारत पहुंच चुकी है. सरकार ने मिश्र और टर्की से प्याज़ आयात करने का फ़ैसला किया था.

तीन-चार दिनों में ख़ुदरा बाज़ार में पहुंचेगा

उपभोक्ता मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मिश्र से आने वाली प्याज़ की पहली और दूसरी खेप मुम्बई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पहुंच गई है. 3,000 टन की इस खेप में पहले ज़रुरी दवाइयों का छिड़काव होगा ताकि वो ख़राब नहीं हों. इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक़ सबसे पहले प्याज़ को आंध्र प्रदेश और दिल्ली के अलावा उन राज्यों को भेजा जाएगा जिन्होंने इसकी मांग की थी. इस हफ्ते गुरुवार तक प्याज़ के ख़ुदरा बाजारों में पहुंचने की संभावना है जिसके बाद क़ीमत में कमी आने की उम्मीद है.

मिश्र और टर्की से प्याज़ आएगा

सरकार अब तक 30,000 मीट्रिक टन प्याज़ के आयात का करार कर चुकी है. जबकि 15,000 टन प्याज़ के आयात के लिए ठेका देने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. सरकार की ओर से सरकारी कम्पनी एमएमटीसी को प्याज़ आयात करने का काम सौंपा गया है. सबसे पहले मिश्र से 6100 मीट्रिक टन, फिर टर्की से 11000 मीट्रिक टन आयात करने का करार किया गया था. इसी करार के तहत प्याज़ की खेप अब देश में पहुंचने लगी है. सूत्रों के मुताबिक अब हर हफ़्ते प्याज़ की खेप पहुंचती रहेगी.

दिल्ली में नैफेड के ज़रिए होगा प्याज़ का वितरण

सरकार ने प्याज़ के वितरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली में नैफेड को सफल और मदर डेयरी की दुकानों के ज़रिए प्याज़ का वितरण करने को कहा गया है. अभी तक ये साफ़ नहीं है कि आयात होने वाले प्याज़ को किस दाम पर बेचा जाएगा. फ़िलहाल मदर डेयरी की दुकानों पर प्याज़ 95 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आयात होने वाले प्याज़ को 55 रुपए प्रति किलो के आसपास बेचे जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

सावरकर को लेकर फंस गई शिवसेना, बीजेपी को मिल गया निशाना साधने का मौका

जामिया का माहौल बिगाड़ने में राजनैतिक पार्टियों की बड़ी भूमिका- मनोज तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget