एक्सप्लोरर

One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव में कहां फंसा है पेच? पूर्व CJI ने JPC में बताया, आइडिया को दिया समर्थन

ONOP: देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए पीएम मोदी के आइडिया को पूर्व सीजेआई का समर्थन मिल गया है. हालांकि उन्होंने बिल को लागू करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जेपीसी को बताया.

One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के पूर्व मुख्य न्यायधीश यूयू ललित का भी साथ मिल गया है. मंगलवार (25 फरवरी) को जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक में उन्होंने कहा कि वो इस आइडिया का समर्थन करते हैं. हालांकि इस कानून को लागू करने में एक पेंच भी है. उन्होंने ये भी कहा कि इसे एक बार में लागू नहीं किया जा सकता, इसके लिए कई चरणों की आवश्यकता होगी.  

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जेपीसी की बैठक में पूर्व सीजेआई ने कहा, 'एक देश-एक चुनाव' को लागू करने के लिए राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल में कटौती नहीं की जा सकती है. अगर ऐसा किया गया तो ये संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन करना होगा. इसको कोर्ट में चुनौती भी दी जा सकती है और इस बिल के कुछ प्रावधान सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिकेंगे. 

देश में एक साथ चुनाव क्यों कराना चाहती है सरकार?

केंद्र सरकार देश में एक साथ चुनाव कराना चाहती है. सरकार का कहना है कि एक देश एक चुनाव लागू होने से गवर्नेंस में सुधार होगा. साथ ही रुपयों की की बचत भी होगी और देश में लगातार होने वाले चुनावों से बचा जा सकेगा. इसी को लेकर पूर्व सीजेआई जेपीसी के सामने पेश हुए थे और उन्होंने संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर अपने विचार साझा किए. 
  
JPC में शामिल सांसदों की लिस्ट 

ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में लोकसभा सदस्यों की बात करें तो पीपी चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, परषोत्तम भाई रूपाला, अनुराग ठाकुर, विष्णु दयाल राम, भरतृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, बैजयंत पांडा, डॉ. संजय जायसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटे लाल, कल्याण बनर्जी, टीएम सेल्वगणपति, जीएम हरिष बालयोगी, अनिल यशवंत देसाई, सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे, शांभवी चौधरी, के राधाकृष्णन, चंदन चौहान और बालशवोरी वल्लभनेनी शामिल हैं. वहीं राज्यसभा के घनश्याम तिवारी, भुवनेश्वर कलिता, के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, संजय कुमार झा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, साकेत गोखले, पी विल्सन, संजय सिंह, मानस रंजन मनग्रास और वी वजिय साईरेड्डी शामिल हैं. 

पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में बनी थी कमेटी

एक देश-एक चुनाव पर विचार के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 2 सितंबर, 2023 को एक कमेटी बनाई गई थी. कमेटी ने करीब 191 दिनों में एक्सपर्ट्स से चर्चा के बाद 14 मार्च, 2024 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget