तमिलनाडु : ब्लू व्हेल चैलेंज के कारण एक कॉलेज स्टूडेंट ने की आत्महत्या
पुलिस ने बताया है कि विगेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘‘यह खेल बर्बाद करने वाला था. एक बार जब आप इसमें घुसते हैं तो फिर बाहर नहीं निकल पाते.’’

मदुरै: पुलिस ने कहा है कि तमिलनाडु में ब्लू व्हेल चैलेंज ने एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई है. 19 साल के कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने बताया है कि विगेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘‘यह खेल बर्बाद करने वाला था. एक बार जब आप इसमें घुसते हैं तो फिर बाहर नहीं निकल पाते.’’ हाल ही में राज्य के दक्षिणी हिस्से में एक अन्य घटना में तिरूनेलवेली में एक स्कूली छात्र ने कथित तौर पर यह गेम खेलते हुए खुद को नुकसान पहुंचाया है.
विगेश ने कथित तौर पर बुधवार को अपने घर में खुद को फांसी लगा ली जब उसके अभिभावक काम पर गये थे. एक बेकरी पर काम करने वाले उसके पिता जयमणि ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा ऑनलाइन खेलों को लेकर ‘‘इतना गंभीर’’ था.
जयमणि ने मांग की है कि ब्लू व्हेल चैलेंज गेम बनाने वाले की पहचान कर उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.
Source: IOCL
























