एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना की लहर के बावजूद क्यों बाहर भेजी गई वैक्सीन? जयशंकर ने दिया ये जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसका जवाब सोमवार को छठे नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि यह गलत है कि भारत ने अपने लोगों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता नहीं दी.

भारत कोरोना की एक और खतरनाक लहर से गुजर रहा है. स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को कम करने के लिए अगले छह दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इधर, लगातार सरकार की इस बात को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आलोचना की जा रही है कि जब देश में कोरोना संक्रमण के इतने मामले आ रहे हैं तो फिर भारत के लोगों को वैक्सीनेशन पहले कराने की जगह केन्द्र ने विदेशों में वैक्सीन की निर्यात क्यों कर दी?

दुनिया से लेते हैं कच्चा माल

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसका जवाब सोमवार को छठे नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि यह गलत है कि भारत ने अपने लोगों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता नहीं दी. विदेश मंत्री ने कहा- "जहां तक एक विदेश मंत्री होने के नाते, मैं अन्य देशों खासकर बड़े देशों से यह कहता आ रहा हूं कि वे कच्चे माल दें ताकि भारत में वैक्सीन का उत्पादन हो पाए."

भारत में तैयार वैक्सीन अंतरराष्ट्रीय उत्पाद

विदेश मंत्री ने कहा- "वास्तविकता ये है कि यह एक वैश्विक चेन है. क्या में दुनिया से जाकर यह कह सकता हूं कि लोगों सिर्फ मेरे लिए कच्चा माले देते रहें? मैं आपसे सिर्फ कच्चा माल मांगता हूं लेकिन मैं आपको वैक्सीन नहीं दूंगा. आप वैक्सीन को खुद देंखें. आज आपके यहां पर बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रही वैक्सीन एक अंतरराष्ट्रीय उत्पाद है."

    

अपने लोगों को प्राथमिकता ना देने के आरोप गलत

विदेश मंत्री ने आगे कहा- "यह सच नहीं है कि हम अपने लोगों को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं. जैसे ही स्थिति गंभीर हुई, हमने दुनिया से बात की और कहा कि हमने अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बेहतर तरीके से खड़े होने का प्रयास किया. लेकिन हमने यह उन्हें समझाया कि हमारे यहां पर स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है और ज्यादातर देशों ने उसे माना."

जयशंकर ने आगे कहा- अगर आप यह पूछते हैं कि क्यों वैक्सीन को निर्यात किया जा रहा है तो कुछ लोग यह पूछेंगे कि क्यों मैं भारत को निर्यात करूं. यह अदूरदर्शिता है. सिर्फ गैर-जिम्मेदार लोग इस तरह की बातें कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील- केंद्र सरकार के अस्पतालों में 7000 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget