एक्सप्लोरर

स्थापना दिवस पर गृह-सचिव बोले- 'पब्लिक-डिलिंग' की वजह से सीआईएसएफ में 'जीरो-एरर' की गुजाइंश

देश के गृह-सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि सीआईएसएफ देश की उन चुनिंदा फोर्स में से एक है जिसमें 'जीरो-एरेर' की गुजाइंश है.

सीआईएसएफ देश की उन चुनिंदा फोर्स में से एक है जिसमें 'जीरो-एरेर' की गुजाइंश है. ऐसा इसलिये क्योंकि ये उन सुरक्षाबलों में से एक है जिनका 'पब्लिक-डिलिंग' सबस ज्यादा है. ये मानना है देश के गृह-सचिव अजय कुमार भल्ला का.

गृह सचिव बुधवार को राजधानी दिल्ली के करीब इंदिरापुरम में सीआईएसएफ के 52वें स्थापना दिवस के मौके पर जवानों को संबोधित कर रहे थे. गृह सचिव के मुताबिक, सेंट्रल इंडिस्ट्रयस सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) आज देश के सभी एयरपोर्ट से लेकर मैट्रो रेल और सांस्कृतिक धरोहर से लेकर परमाणु संयंत्रों तक की सुरक्षा में तैनात है.

VIP सिक्योरिटी में भी CISF के कमांडो तैनात रहते हैं

इसके अलावा वीआईपी सिक्योरिटी में भी सीआईएसएफ के कमांडो तैनात रहते हैं. ऐसे में सीआईएसएफ के जवानों का सबसे ज्यादा आमजनों से वास्ता पड़ता है. लेकिन इतनी पब्लिक-डिलिंग के बावजूद सीआईएसएफ की बहुत कम शिकायत देखने और सुनने में मिलती हैं लेकिन बेहद जरूरी है कि सीआईएसएफ में 'जीरो-एरेर' की गुजाइंश हो.

10 मार्च यानि बुधवार को सीआईएसएफ ने अपना 52वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ कैंपस में भव्य परेज और सिक्योरिटी-ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मौके पर बोलते हुए सीआईएसएफ के डीजी, सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन्ल-चुनौतियां हमेशा नहीं मिलती हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि सीआईएसएफ के जवानों से किसी भी तरह की कोई चूक ना हो.

एयरपोर्ट्स की सुरक्षा CISF के जिम्मे

महानिदेशक के मुताबिक, पिछले साल सीआईएसएफ को लेह, जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट्स की सुरक्षा का भी जिम्मा मिला. आपको बता दें कि कंधार विमान अपहरण (आईसी-814 हाईजैकिंग) के बाद से देश के सभी एयरपोर्ट्स की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई थी. लेकिन जम्मू-कश्मीर (लेह सहित) की सुरक्षा राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के पास थी. लेकिन धारा 370 हटने के बाद अब यहां के एयरपोर्ट्स की सुरक्षा भी सीआईएसएफ को सौंप दी गई है. सीआईएसएफ एक मात्र ऐसी फोर्स है जो सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ साथ प्राईवेट संस्थानों की सुरक्षा में भी तैनात है.

इस मौके पर सीआईएफएफ के जवानों (जिसमें महिला जवान भी शामिल थीं) ने एक भव्य परेड का आयोजन किया. इसके अलावा वीआईपी सिक्योरिटी के दौरान किसी भी गणमान्य व्यक्ति की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर सकते हैं उसके लिए 1981 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हमले के जरिए दिखाया गया कि कैसे सीआईएसएफ के कमांडो वीआईपी की सुरक्षा करते हैं.

वीआईपी सुरक्षा में बैलेस्टिक-सूटकेस को कैसे टेक्टिकल-शील्ड में तब्दील कर किसी भी हमला का सामना किया जाता है उसकी भी ड्रिल पेश की गई. इसके अलावा एक सयंत्र में लगी आग पर कैसे काबू किया जाता है और फंसे हुए लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया जाता है उसका भी नमूना पेश किया गया.

यह भी पढ़ें.

Bengal Elections: आज नामांकन करेंगी ममता, BJP उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम में करेंगे रोडशो

त्रिवेंद्र रावत की जगह उत्तराखंड का 9वां मुख्यमंत्री कौन? आज विधायक दल की बैठक, ये 4 नाम रेस में सबसे आगे

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget