एक्सप्लोरर

दिल्ली: अमित शाह के निर्देश पर बढ़ी कोरोना टेस्टिंग, पहली बार एंटीजन टेस्ट से ज्यादा हुए RT-PCR टेस्ट

गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग अचानक बढ़ा दी गई है. पहली बार दिल्ली में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग- रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को पार कर गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. इस बीच खबर है कि गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग अचानक बढ़ा दी गई है. पहली बार दिल्ली में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग- रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को पार कर गई है.

इसके साथ ही 250 वेंटीलेटर भी डीआरडीओ को सौंपे गए हैं जिन्हें लगाने का काम शुरू हो गया है. घर घर जाकर लोगों की टेस्टिंग की जा रही है 20 नवंबहर तक 3 लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वे हो चुका है. इसी के साथ एम्स ने भी 207 जूनियर डॉक्टरों की बहाली कर ली है.

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और सदस्यों से आग्रह किया है कि वो अपने अपने इलाकों में मास्क का वितरण करें.

स्वास्थ्य मंत्री जैन का दावा- दो दिन में हजार से ज्यादा ICU बेड होंगे दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि एक दो दिन के अंदर दिल्ली में 1000 से ज्यादा आईसीयू बेड्स उपलब्ध होंगे. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने की कोशिश को ज्यादा ताकत मिलेगी.

सत्येंद्र जैन ने कहा, '' हमने बेडों की संख्या बढ़ाकर 17,592 कर दी है. लगभग 7700 बेड अभी खाली हैं, 9500 भरे हुए हैं. पिछले 3-4 दिन में 400 ICU बेड बढ़ाए गए हैं, आगे और ICU बेड बढ़ाने की संभावना है.''

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मौत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी चिंता का सबब बना हुआ है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन कोरोना से 100 से ज़्यादा मौतें हुई हैं.

बीते 24 घन्टे में कोरोना से 111 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 8,270 पर पहुंच गया है. 20 नवंबर को कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 18 नवंबर को कोरोना से अब तक की सबसे ज़्यादा 131 मौतें दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget