एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: मुंबई में कोरोना के 3671 और दिल्ली में 1313 नए केस, क्या तीसरी लहर की है आहट?

Omicron Cases In Mumbai: महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 198 नए मामले सामने आए, जिनमें से 190 मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए हैं.

COVID 19 Cases In Delhi: कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित रहे दिल्ली और मुंबई में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में गुरुवार को 3671 और दिल्ली में 1313 मामलों की पुष्टि हुई. दोनों ही शहरों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. गुरुवार को मुंबई में 190 मामले दर्ज किए गए हैं. शहर में अब तक 327 केस आए हैं. वहीं दिल्ली में 263 केस की पुष्टि हुई है.

‘ओमिक्रोन’ के तीसरी लहर का कारण बनने के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ अब यह धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है. आने वाले दिनों में इसके मामले और बढ़ेंगे.’’ जैन ने कहा, ‘‘ दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं. जीनोम अनुक्रमण की हालिया रिपोर्ट में 46 प्रतिशत नमूनों में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में यात्रा नहीं की थी. इसका मतलब है कि अब ‘ओमिक्रोन’ स्वरूप दिल्ली के अंदर आ चुका है.’’

पिछले 10 दिनों के आंकड़े

तारीख मुंबई दिल्ली
29 दिसंबर 2510 923
28 दिसंबर 1377 496
27 दिसंबर 809 331
26 दिसंबर 922 290
25 दिसंबर 757 249
24 दिसंबर 683 180
23 दिसंबर 602 118
22 दिसंबर 490 125
21 दिसंबर 327 102
20 दिसंबर 204 91

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के प्रसार के साथ ही संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में क्रमवार प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) (जीआरएपी) के तहत ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था. मुंबई में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात साप्ताहिक कोविड-19 मामलों और सकारात्मकता दर के आधार पर चिंता बढ़ाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में उभर रहे हैं.


Coronavirus Updates: मुंबई में कोरोना के 3671 और दिल्ली में 1313 नए केस, क्या तीसरी लहर की है आहट?

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं कुछ राज्यों में इसमें बढ़त की प्रवृत्ति दिख रही है.

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि घबराएं नहीं, “क्योंकि एक राष्ट्र के तौर पर हम तैयार हैं. एक राष्ट्र के तौर पर हमारे पास अनुभव है और व्यापक रूप से हुए टीकाकरण की व्यापक ढाल है. मैं दोहराउंगा, घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन तैयार रहने, जिम्मेदार व अनुशासित बनने की जरूरत है.”

उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों ने उचित कदम उठाए हैं और सभी स्वरूप एक ही मार्ग से प्रवेश करते हैं जिसे मास्क पहनकर अवरुद्ध किया जा सकता है.

Delhi Metro Guidelines: मेट्रो में करते हैं सफर तो आपके लिए बेहद ज़रूरी है ये खबर, DMRC ने तय की ट्रेन में पैसेंजर की सीमा

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget