एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्लाह ने फिर उछाला राजभवन के फैक्स मशीन का मामला, कहा- ये अब भी खराब 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने एक बार फिर फैक्स मशीन का मुद्दा उठा दिया है. उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि वो इसे राजभवन फैक्स के द्वारा भेज रहे थे पर वो नहीं भेजा गया. उन्होंने कहा कि लगता है फैक्स मशीन अब भी खराब है.

श्रीनगर: पिछले महीने राजनीतिक घटनाक्रम के केंद्र में रही जम्मू कश्मीर राजभवन की फैक्स मशीन एक बार फिर सुर्खियों में है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि उन्होंने रविवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक को एक पत्र भेजने की कोशिश की लेकिन फैक्स मशीन अब भी काम नहीं कर रही है.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य में स्थायी आवास प्रमाण-पत्र दिये जाने की प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों से जुड़ी खबरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए मलिक को एक फैक्स भेजने की कोशिश कर रहे थे. पत्र फैक्स नहीं कर पाने के बाद उन्होंने ट्विटर पर यह खत साझा किया.

अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को एक खत फैक्स करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन फैक्स मशीन अब भी काम नहीं कर रही है. फोन पर जवाब देने वाले ऑपरेटर ने कहा कि रविवार होने की वजह से फैक्स ऑपरेटर छुट्टी पर है. मैं कल फिर से प्रयास करूंगा इस बीच मैं इस खत को सोशल मीडिया पर डालने के लिए मजबूर हूं.’’

उमर अब्दुल्लाह ने 21 नवंबर की एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर राजभवन को तत्काल एक नई फैक्स मशीन की जरूरत है.’’ राज्यपाल के कार्यालय ने हालांकि बाद में एक ट्वीट कर कहा कि उसे पत्र मिल गया है.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, स्थायी निवासी प्रमाणपत्र से जुड़े कानून में बदलाव का विचार नहीं

राज्यपाल के कार्यालय ने कहा, ‘‘राजभवन ने स्पष्ट किया है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा फैक्स किया गया पत्र राज भवन को मिल गया है और इसकी पुष्टि रविवार शाम तीन बजकर 44 मिनट पर उमर अब्दुल्ला के सलाहकार तनवीर सादिक से कर दी गई थी.’’

इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजभवन की फैक्स मशीन तब सुर्खियों में आई थी जब पिछले महीने मलिक ने अचानक राज्य विधानसभा को भंग कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी और केसीआर के बड़े-बड़े वादे कभी पूरे नहीं होते हैं: गुलाम नबी आजाद  कर्नाटक: VHP ने राम मंदिर निर्माण पर अध्यादेश लाने के लिए किया जनाग्रह सम्मेलन देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget