एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले ही उमर अब्दुल्ला ने दिखा दी कांग्रेस को आंखें! राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात

Jammu Kashmir Elections 2024: उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बड़ी अच्छी बात है, कश्मीर में चुनावी दौरे के बाद अब वो जम्मू आ रहे हैं.

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम 10 साल से (चुनावों के लिए) इंतजार कर रहे हैं और पहला चरण अच्छा रहा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें दूसरे चरण से भी अच्छे मतदान की उम्मीद है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, ''यह भागीदारी भारत सरकार की वजह से नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए हर काम के बावजूद है. उन्होंने लोगों को अपमानित किया है और सरकार की सारी मशीनरी लोगों को हिरासत में रखने और परेशान करने में लगी है.'' उन्होंने कहा कि हां, इसमें मेरी व्यक्तिगत हिस्सेदारी है, लेकिन सभी चरण महत्वपूर्ण हैं.

'उम्मीद है कि राहुल गांधी...'

उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बड़ी अच्छी बात है, कश्मीर में चुनावी दौरे के बाद अब वो जम्मू आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू का चुनाव बहुत जरुरी है. मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी कश्मीर में एक या दो सीटों पर प्रचार करने के बाद जम्मू पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के चुनावी गुणा-गणित पर भी बड़ा इशारा किया. उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''आखिरकार, कश्मीर में कांग्रेस क्या करती है, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन जम्मू में कांग्रेस क्या करती है, यह महत्वपूर्ण है.'' 

कांग्रेस को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कह दी ये बात

वहीं, उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासी सवाल भी खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्य से कांग्रेस ने जम्मू के मैदानी इलाकों में उतना काम नहीं किया है, जितना हम उनसे उम्मीद करते हैं. 8 तारीख को सरकार बनने दीजिए, उसके बाद बात करेंगे.''

जम्मू -कश्मीर में एक दशक बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर वोटिंग जारी है. तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के नतीजे हरियाणा के साथ ही आठ अक्टूबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें:

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर में घी सप्लाई करने वाली कंपनी के सारे अधिकारी मुस्लिम! बड़ा दावा, जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget